Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दिल माँगे मोर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिल माँगे मोर दिल माँगे मोर.jpg दिल माँगे मोर का पोस्टर निखिल पाँचमिया अनंत महादेवन अनंत महादेवन हिमेश रेशमिया जावेद सिद्दीकी (संवाद) शाहिद कपूर, सोहा अली ख़ान, आयशा टाकिया, ट्यूलिप जोशी, गुलशन ग्रोवर जावेद सिद्दीकी अमित रॉय संजीब दत्ता 23 दिसंबर, 2004 भारत हिन्दी दिल माँगे मोर 2004 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन अनंत महादेवन ने किया और मुख्य भूमिकाओं में शाहिद कपूर, सोहा अली ख़ान (अपनी पहली फ़िल्म मेंइस मामले में दीपिका, कटरीना, आलिया सब पर भारी सोहा अली ख़ान, जानें 5 स्पेशल बातें https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-happy-birthday-soha-ali-khan-and-lesser-known-facts-and-soha-journey-18492928.html 13 दिसम्बर 2018 दैनिक जागरण 5 दिसम्बर 2018 hi https://web.archive.org/web/20190118194100/https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-happy-birthday-soha-ali-khan-and-lesser-known-facts-and-soha-journey-18492928.html 18 जनवरी 2019 live ), आयशा टाकिया और ट्यूलिप जोशी हैं। हिमेश रेशमिया ने संगीत की रचना की। संक्षेप ये कहानी निखिल माथुर (शाहिद कपूर) के सच्चे प्यार को पाने के सफर की है। निखिल को अपने शहर समरपुर से बेहद लगाव रहता है, और वो फूटबाल खेलना भी पसंद करता है। उसे उसी के शहर में रहने वाली, नेहा (सोहा अली ख़ान) से प्यार हो जाता है। नेहा और निखिल चार साल से एक दूसरे से प्यार करते रहते हैं। नेहा अपना शहर छोड़ कर मुंबई जाना चाहते रहती है, ताकि वो फ़्लाइट अटेंडेंट बन सके। निखिल उसे वापस लाने के लिए मुंबई तक चले जाता है। पर वो अपना फैसला नहीं बदलती है। निखिल उसे मनाने की कोशिश जारी रखता है और उसी दौरान उसे एक संगीत के दुकान में नौकरी मिल जाती है। दुकान में उसके साथ सारा (ट्यूलिप जोशी) भी साथ काम करते रहती है। वहाँ काम करते हुए निखिल लगातार नेहा को मनाने की कोशिश करते रहता है, पर अपने पहले उड़ान के साथ ही वो अपना रिश्ता निखिल के साथ तोड़ कर चले जाती है। उसके रिश्ता तोड़ कर चले जाने के कारण वो दुःखी हो कर अपने घर, समरपुर वापस लौट आता है। वहाँ पहले से सारा रहती है। निखिल को पता चलता है कि सारा का व्यवहार नेहा से बिलकुल अलग है। उसे समरपुर में रहने में भी कोई परेशानी नहीं है और उसकी माँ भी सारा को पसंद करती है। कुछ कारण से सारा को मुंबई जाना होता है, वो वादा करती है कि वो मुंबई में उतरते साथ उसे फोन करेगी, पर निखिल फोन का इंतजार ही करता रह जाता है। उसे ढूंढते हुए निखिल भी मुंबई में आ जाता है और उसके साथ उसके प्रेमी को देख कर हैरान रह जाता है। वो बताती है कि उसने बस अपने प्रेमी को जलाने के लिए उसका इस्तेमाल किया था। वो फिर से दिल टूटने के बाद वापस जाने की सोचता है और अपने पड़ोस में रहने वाली शगुन (आयशा टाकिया) की माँ को अलविदा कहने जाता है। वहीं वो शगुन के कम्प्युटर में उसकी निजी डायरी खोलता है और उसे पता चलता है कि शगुन उससे प्यार करती है। वो तीसरी बार प्यार में पड़ना नहीं चाहता है और ट्रेन से सीधे अपने घर जाने की सोचता है। शगुन को जब पता चलता है कि निखिल हमेशा के लिए मुंबई को छोड़ कर अपने शहर जाने वाला है तो वो दौड़ते हुए रेलवे स्टेशन आती है। निखिल वहीं कुर्सी में बैठा मिलता है, क्योंकि ट्रेन नहीं आती है। वो शगुन को शादी के लिए पूछता है और वो मान भी जाती है। एक दिन नेहा वापस आ जाती है और निखिल को गले लगा लेती है, तभी शगुन उन दोनों को देख लेती है और गुस्से में चले जाती है। उसकी माँ उसे समझाने की कोशिश करती है और वो निखिल को एक और मौका देने की सोचती है और जब वो उसके पास आती है तो उसे दूसरी लड़की, सारा के साथ गले लगे हुए देख लेती है और गुस्से में दुबारा वापस चले जाती है। निखिल से पूरी कहानी सुनने के बाद ए॰ आर॰ रहमान एक नाव में पार्टी रखता है और सभी लड़कियों को बुला लेता है। उन तीन लड़कियों में लड़ाई हो जाती है और वे तीनों पानी में गिर जाते हैं। निखिल भी पानी में कूद जाता है और शगुन को बचाने की कोशिश करता है, क्योंकि उसे तैरना नहीं आता है। निखिल को लगता है कि वो सब कुछ खो चुका है, अब वापस अपने शहर लौट जाता है। शगुन को एहसास होता है कि निखिल सच में उससे प्यार करता है और वो भी उसके शहर चले जाती है। वे दोनों एक दूसरे से मिलते हैं, और वहीं दूर में नेहा, सारा और ए॰ आर॰ रहमान ये सब देख रहे होते हैं, और तभी वो बोलता है कि उनका दोनों को मिलाने का प्लान कामयाब हो गया। मुख्य कलाकार शाहिद कपूर — निखिल माथुर आयशा टाकिया — शगुन सोहा अली ख़ान — नेहा ट्यूलिप जोशी — सारा गुलशन ग्रोवर — मैनेजर ए॰ आर॰ रहमान ज़रीना वहाब — शगुन की माँ कंवलजीत सिंह — नेहा के पिता स्मिता जयकर — निखिल की माँ संगीत दिल माँगे मोर फ़िल्म एल्बम हिमेश रेशमिया 17 नवंबर 2004 बॉलीवुड संगीत टी-सीरीज़ हिमेश रेशमिया आबरा का डाबरा(2004) '''दिल माँगे मोर'''(2004) 'इश्क है तुमसे'(2005) गीत गायक हिमेश रेशमिया समीर गुस्ताख दिल तेरे लिये बेताब सोनू निगम, सुनिधी चौहान 5:07 ऐसा दीवाना हुआ है ये दिल सोनू निगम, अलका याज्ञिक 5:13 ओ मखना वे मैंने जाना वे केके, सुनिधी चौहान 4:47 शिकवा भी तुमसे शिकायत सोनू निगम 6:38 तुमने चाहे कहा ना श्रेया घोषाल, उदित नारायण 5:24 कुबाकू मुझे तू नजर आए शान, जयेश गाँधी 6:22 शिकवा भी तुमसे शिकायत सोनू निगम 1:48 दुखी सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0328729 दिल माँगे मोर मोर, दिल माँगे श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में