411 REFERENCE · Wikipedia
चर्च ऑफ़ द सेवियर, बेरेस्टोव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चर्च ऑफ़ द सेवियर, बेरेस्टोव Церква Спаса на Берестові Л.jpg चर्च ऑफ़ द सेवियर, बेरेस्टोव का एक दृश्य बेरेस्टोव, कीव 50.437333 N 30.555001 E type:landmark_region:UA title बाइज़ेंटाइन वास्तुकला, यूक्रेनी बारोक चर्च ऑफ़ द सेवियर, बेरेस्टोव कीव, सेंट सोफिया कैथेड्रल और उससे जुड़ी चर्च की इमारतें यूरोप i, ii, iii, iv 527 1990 2023 yes
चर्च ऑफ़ द सेवियर, बेरेस्टोव (Church of the Saviour at Berestove) एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।Church of Our Savior of Berestove https://www.wmf.org/monuments/church-our-savior-berestove वर्ल्ड मॉन्यूमेंट्स फंड 20 अगस्त 2026 en बेरेस्टोव का चर्च ऑफ़ द सेवियर यह चर्च कीव-पेचेर्स्क लावरा के ठीक उत्तर में बेरेस्टोव नामक इलाके में स्थित है। यह इलाका कभी कीव के शाही परिवार का ठिकाना हुआ करता था। समय के साथ इस पवित्र स्थल में कई बदलाव किए गए। इसी बदलाव के क्रम में 1752 में इसे पांच गुंबदों वाली इमारत का रूप दिया गया।
वास्तुकला
बेरेस्टोव, व्लादिमीर द ग्रेट और उनके कुछ वंशजों का शहर के बाहरी इलाके में बना एक आवास था। यहाँ एक ईसाई मठ भी था, जिसका ज़िक्र पहली बार 1073 में मिलता है। बेरेस्टोव का चर्च ऑफ़ द सेवियर बाइज़ेंटाइन वास्तुकला शैली में निर्मित है।हांस बुचवाल्ड Form, Style and Meaning in Byzantine Church Architecture 2024 टेलर एंड फ़्रांसिस 9781040231623 x https://www.google.co.in/books/edition/Form_Style_and_Meaning_in_Byzantine_Chur/by4mEQAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=Church+of+the+Saviour+at+Berestove&pg=PR10&printsec=frontcover 20 अगस्त 2026 en बाइज़ेंटाइन चर्च आर्किटेक्चर में रूप, शैली और अर्थ इस पूर्वी रोमन साम्राज्य के वास्तुकला की शैली मेहराबों और गुंबदों पर आधारित होती है, जो अक्सर बड़े पैमाने पर होती है।
कला इतिहासकारों का मानना है कि सेवियर चर्च ने कीव, रूस की वास्तुकला में कुछ संरचनात्मक बदलाव किए। रूस में पहली बार चर्च के तीनों प्रवेश द्वारों पर बाहर की ओर निकले हुए बरामदे बनाए गए, जिनकी छतें खड़ी ढलान वाली और त्रिपर्णी (तीन पत्तियों वाली) आकार की थीं।
इतिहास
मोनोमाख की मृत्यु के बाद यह चर्च उनके परिवार से जुड़ा रहा। उनके परिवार के कम-से-कम तीन सदस्यों को यहाँ दफनाया गया था। 1240 में बातु ख़ान के कीव पर आक्रमण और 1482 में ख़ान मेनली प्रथम गिरे के हमले से चर्च को भारी नुकसान पहुँचा। इसकी दीवारें गिर गईं और 17वीं शताब्दी तक यह खंडहर बना रहा।
thumb|चर्च के अंदर का दृश्य।
बाद में मेट्रोपॉलिटन बिशप पीटर मोगिलाSaint Peter Mogila https://www.oca.org/orthodoxy/the-orthodox-faith/church-history/seventeenth-century/saint-peter-mogila 20 अगस्त 2026 https://web.archive.org/web/20190817041922/https://www.oca.org/orthodoxy/the-orthodox-faith/church-history/seventeenth-century/saint-peter-mogila 17 अगस्त 2019 en सेंट पीटर मोगिला ने चर्च का पुनर्निर्माण कराया। 1640–1642 के बीच इसे यूक्रेनी बारोक शैली में दोबारा बनाया गया। 1642 के बाद इसके अंदर यूनानी कलाकारों ने भित्तिचित्र बनाए, जिनमें पीटर मोगिला का प्रसिद्ध चित्र भी शामिल था।
इन्हें भी देखें
सेंट सोफिया कैथेड्रल, कीव
सेंट सोफिया गिरजाघर का घंटाघर
यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Church of the Saviour at Berestove चर्च ऑफ़ द सेवियर, बेरेस्टोव
श्रेणी:विश्व धरोहर स्थल
श्रेणी:यूक्रेन में विश्व धरोहर स्थल
श्रेणी:युक्रेन
श्रेणी:युक्रेन का इतिहास