411 REFERENCE · Wikipedia
सतही मौसम विश्लेषण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सतही मौसम विश्लेषण (en Surface Weather Analysis) एक विशेष प्रकार का मौसम मानचित्र होता है, जो किसी निश्चित समय पर भौगोलिक क्षेत्र में मौसम से जुड़े तत्वों (जैसे तापमान, वायुदाब, बादल आदि) को ज़मीन आधारित मौसम स्टेशनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर दर्शाता है।
इन मानचित्रों में समुद्र तल पर वायुदाब, तापमान और बादल आदि को चिन्हित कर बड़े पैमाने पर मौसमी प्रणालियों (जैसे वाताग्र इत्यादि की) पहचान की जाती है। 19वीं सदी में शुरुआती मौसम मानचित्र तूफ़ानों की प्रकृति को समझने के लिए तूफ़ानों के घटित होने के बाद में बनाए जाते थे। टेलीग्राफ के आने के बाद पहली बार एक ही समय पर विभिन्न स्थानों की मौसम रिपोर्ट संभव हुई, और 1840 के दशक से स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन ने रीयल-टाइम सतही विश्लेषण शुरू किया। सतही विश्लेषण पहले अमेरिका में शुरू हुआ और 1870 के दशक में विश्वभर में फैल गया। वाताग्रीय विश्लेषण के लिए नॉर्वेजियन साइक्लोन मॉडल का प्रयोग 1910 के दशक में यूरोप में शुरू हुआ और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका तक पहुँचा।
इन मानचित्रों में विशेष चिह्नों द्वारा उच्च/निम्न दाब (जैसे H = उच्च दाब, L = निम्न दाब), बादल, वाताग्र आदि को दर्शाया जाता है। वर्षा के क्षेत्र यह पहचानने में मदद करते हैं कि कौन-सा वाताग्र किस स्थान पर मौजूद है।