411 REFERENCE · Wikipedia
चाँदनी चौक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चाँदनी चौक मुहल्ला Gurudwara Sisganj Sahib Chandni Chowk 19.jpg India New Delhi#India दिल्ली में अवस्थिति 28.656 77.231 inline,title देश केन्द्र-शासित प्रदेश दिल्ली ज़िला मध्य दिल्ली मेट्रो चाँदनी चौक मेट्रो स्टेशन स्थापना 1650 Metric भाषाएँ राजभाषाएँ हिन्दी, उर्दू IST +5:30 PIN 110 006 https://delhitourism.travel/chandni-chowk-delhi आयोजना संगठन MCD Chandni Chowk en
चाँदनी चौक (en Chandni Chowk no) भारत के पुरानी दिल्ली शहर में स्थित एक बाज़ार चौक है, जो शहर के सबसे पुराने एवं व्यस्त हाटों में से एक है।Naseer Javed https://books.google.com/books?id=fRoDKCXlscEC&pg=PR7 The Morning Echo An Observation of Nature and Science 26 October 2012 iUniverse 9781475957082 71 en दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट स्थित, इसके पूर्व में लाल क़िला है। इसे 1650 में मुग़ल सम्राट शाह जहाँ द्वारा निर्मित तथा उसकी बेटी जहाँआरा बेगम द्वारा अभिकल्पित किया गया था। चौक की गली को चाँदनी के परावर्तन के लिए नहरों में विभाजित की गई थी। आज वह नहरें बंद हैं। चाँदनी चौक भारत के सबसे बड़े थोक बाज़ारों में से एक है।Delhi - 100 years as the Capital http://www.hindu.com/yw/2011/02/01/stories/2011020150210200.htm https://web.archive.org/web/20110616135042/http://www.hindu.com/yw/2011/02/01/stories/2011020150210200.htm dead 16 June 2011 The Hindu 1 February 2011http://www.citypincode.in/PinCodeOf.jsp?area=Chandni%20Chowk%20&district=North%20Delhi Pin Code of Chandni Chowk Delhi citypincode.in 9 March 2014 https://web.archive.org/web/20171201081001/http://www.citypincode.in/PinCodeOf.jsp?area=Chandni%20Chowk%20&district=North%20Delhi 1 December 2017 dead
स्थिति तथा विस्तार
अंगूठाकार|बाएँ|जमा मस्जिद से चांदनी चौक क्षेत्र का दृश्यइसी बाजार के नाम पर आस पास के क्षेत्र को भी चांदनी चौक कहा जाता है।
चांदनी चौक पुरानी दिल्ली के मध्य में लाल किले के लाहौरी गेट से शुरू होकर फतेहपुरी मस्जिद तक विस्तृत है। इसी बाजार के नाम पर आस पास के क्षेत्र को भी चांदनी चौक कहा जाता है। एक नहर किसी समय में सड़क के बीच में बहती थी, और चौक के तालाब में जल भरा करती थी। आरंभिक कल में इसे तीन खंडों में बांटा गया था:Encyclopaedic Survey of Islamic Culture: Growth & Development
By Mohamed Taher, Anmol Publications, 1998
लाहोरी गेट से चौक कोटवली (गुरुद्वारा शीश गंज के पास): शाही निवास के निकट, यह खंड उर्दू बाजार या शिविर बाजार भी कहा जाता था। उर्दू भाषा को इस बाजार से अपना नाम मिला। गालिब ने १८५७ के भारतीय विद्रोह और इसके बाद के विद्रोहों के दौरान इस बाजार के विनाश का उल्लेख किया है।
चौक कोटवली से चांदनी चौक: चांदनी चौक शब्द मूल रूप से इसी खंड को संदर्भित करता है, जिसमें एक तालाब स्थित था। इस खंड को मूल रूप से जोहरी बाजार कहा जाता था।
चांदनी चौक से फतेहपुरी मस्जिद: इसे फतेहपुरी बाजार कहा जाता था।
इतिहास
left|thumb|१८६३-६७ में चाँदनी चौक
बाजार का इतिहास राजधानी शाहजहानाबाद की स्थापना से शुरू होता है, जब सम्राट शाहजहां ने अपनी नई राजधानी के बगल में यमुना नदी के तट पर लाल किले की स्थापना की थी।
चांदनी चौक को १६५० ईस्वी में शाहजहां की पुत्री, राजकुमारी जहांआरा बेगम ने डिजाइन किया था। १,५६० दुकानों वाला यह बाजार मूल रूप से ४० गज चौड़ा और १,५२० गज लम्बा था।https://books.google.com/books/about/Women_in_the_Medieval_Islamic_World.html?id=jDXdyMCx4xYC&source=kp_cover Women in the medieval Islamic world : Power, patronage, and piety Blake Stephen P. St. Martin’s Press 1998 0312224516 New York 420 Contributors to the urban Landscape: Women builders in Safavid Isfahan and Mughal Shahjahanabad 30 मई 2018 https://web.archive.org/web/20170519161707/https://books.google.com/books/about/Women_in_the_Medieval_Islamic_World.html?id=jDXdyMCx4xYC&source=kp_cover 19 मई 2017 live बाजार आकृति में चौकोर था, तथा इसके केंद्र में एक ताल उपस्थित था, जो चांदनी रात में चमकता था, और इसी कारण बाजार का नाम चांदनी चौक पड़ा था।http://www.chillibreeze.com/articles/ACulinaryCruise.asp संग्रहीत प्रति 30 मई 2018 https://web.archive.org/web/20131021021156/http://www.chillibreeze.com/articles/ACulinaryCruise.asp 21 अक्तूबर 2013 dead सभी दुकानों को उस समय आधे चंद्रमा के आकार के पैटर्न में बनाया गया था, जो अब विलुप्त हो गया था। यह बाजार अपने चांदी के व्यापारियों के लिए प्रसिद्ध था, जिस कारण इसे "सिल्वर स्ट्रीट" के नाम से भी पहचाना गया है।I. Mohan: Delhi, Development and Change, APH Publishing, 2000, Chapter 8, p. 33-35 https://web.archive.org/web/20180427184340/https://books.google.de/books?id=vLiWb5o3414C 27 अप्रैल 2018
चांदनी चौक एक समय में भारत का सबसे बड़ा बाजार था।http://www.columbia.edu/itc/mealac/pritchett/00routesdata/1600_1699/shahjahanabad/chandnichauk/chandnichauk.html संग्रहीत प्रति 30 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180814034711/http://www.columbia.edu/itc/mealac/pritchett/00routesdata/1600_1699/shahjahanabad/chandnichauk/chandnichauk.html 14 अगस्त 2018 live मुगल शाही जुलूस चांदनी चौक से गुजरते थे। १९०३ में दिल्ली दरबार के आयोजन के समय इस परंपरा को पुनर्स्थापित किया गया था। १८६३ में ब्रिटिश सरकार द्वारा चौक के पास दिल्ली टाउन हॉल बनाया गया था। चौक के तालाब को १९५० के दशक तक एक घंटाघर से प्रतिस्थापित कर दिया गया था। इसी कारण बाजार का केंद्र अभी भी घंटाघर के नाम से जाना जाता है।
File:A panorama in 12 folds showing the procession of the Emperor Bahadur Shah to celebrate the feast of the 'Id., 1843.jpg 350px १८४३ में चांदनी चौक पर सम्राट बहादुर शाह द्वितीय की जुलूस left
प्रचलित लोकसंस्कृति में
चांदनी चौक को कई फिल्मों में पुरानी दिल्ली की अभिन्न पहचान के रूप में दर्शाया गया है। २००१ की बॉलीवुड फिल्म कभी खुशी कभी गम में चांदनी चौक को प्रमुखता से दर्शाया गया था; यहां फिल्म की पात्र अंजलि (काजोल) और उनकी बहन पूजा (करीना कपूर) रहते थे। २००८ में अनिल कपूर, अनुराग सिन्हा, शेफाली छाया और अदिति शर्मा अभिनीत बॉलीवुड फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट चांदनी चौक में सेट है। इसके बाद अगले ही वर्ष आयी दो अन्य फिल्में भी चांदनी चौक के आसपास केंद्रित थी; अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, मिथुन चक्रवर्ती और रणवीर शौरी अभिनीत चाँदनी चौक टू चाइना, और अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर, वहीदा रहमान, ओम पुरी, अतुल कुलकर्णी और दिव्या दत्ता अभिनीत दिल्ली - ६। २०१७ से सब टीवी पर प्रसारित हो रहा टीवी कार्यक्रम जीजाजी छत पर हैं भी चांदनी चौक में ही सेट है।
सन्दर्भ
विस्तृत पठन
Delhi, the emperor's city: rediscovering Chandni Chowk and its environs, by Vijay Goel. Lustre Press, 2003. 81-7436-240-1.
बाहरी कड़ियाँ
Chandni Chowk's website
For travellers
Small Description
Detailed map of Shahjehanabad
Traditional House in Chandni Chowk
श्रेणी:दिल्ली में मुहल्ले
श्रेणी:भारत में बाज़ार
श्रेणी:दिल्ली का इतिहास
श्रेणी:दिल्ली में ख़ुदरा बाज़ार