411 REFERENCE · Wikipedia
लबूअन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लबूअनLabuan Labuan in Malaysia (special marker).svg विक्टोरिया ९१.६४ ९६,८०० २०१५ १,१०० काम्पुंग (ग्राम) २७ साबाह मलय, अंग्रेज़ी
लबूअन मलेशिया का एक संघीय क्षेत्र है। इसके अलावा साबाह और सारावाक दो राज्य हैं जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं।"The A to Z of Malaysia," Ooi Keat Gin; Scarecrow Press, 2010, ISBN 9781461671992 लबूअन संघीय क्षेत्र में साबाह राज्य के तट से आगे सात द्वीपों का समूह आता है। इनमें सबसे बड़े द्वीप का नाम लबूअन ही है और इसी के नाम पर संघीय क्षेत्र का नाम रखा गया है। यहाँ पर मलेशिया ने विशेष क़ानून लागू किये हैं जिनसे कई विदेशी कम्पनियाँ अपना पैसा यहाँ रखती हैं या इसे पैसे की अदला-बदली का केन्द्र बनाती हैं। यहाँ के निकटवर्ती समुद्री क्षेत्र में तेल गैस निकाला जाता है और लबूअन में इस कार्य में ज़रूरी सेवाओं और मशीन-मरम्मत का भी केन्द्र बनाया गया है।
इन्हें भी देखें
मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र
सन्दर्भ
*
श्रेणी:बोर्नियो
श्रेणी:मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र