Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एश्ली पार्क (अभिनेत्री)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एश्ली पार्क Ashley Park for Bvlgari 3.jpg 2023 में एश्ली 1991 06 06 ग्लेनडेल, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका मिशिगन विश्वविद्यालय (बैचलर ऑफ़ फ़ाइन आर्ट) अभिनेत्री 2009–वर्तमान टस्टिन एच मिन एश्ली जिनी पार्क (जन्म 6 जून 1991) अमरीकी अभिनेत्री और संगीतकार हैं। वे नेटफ्लिक्स कॉमेडी सीरीज़ एमिली इन पेरिस में निभाई गई अपनी भूमिका मिंडी चेन के लिए सबसे ज़्यादा जानी जाती हैं। उन्होंने ब्रॉडवे म्यूज़िकल मीन गर्ल्स में ग्रेटचेन विएनर्स की भूमिका निभाई जिसके लिए उनका नामांकन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर टोनी अवार्ड के लिए किया गया था। एश्ली ने वर्ष 2015 में द किंग एंड आई (थियेटर नाटक) में अभिनय किया।स्नाइडर डायने 8 जून 2018 My Road to the Tonys: ‘Mean Girls’ Star Ashley Park टोनी तक का रास्ता: 'मीन गर्ल्स' स्टार एश्ली पार्क https://www.billboard.com/articles/news/broadway/8459914/ashley-park-mean-girls-road-to-tonys बिलबोर्ड 23 जून 2024 en live एडेल लिम के निर्देशन में बनी पहली फिल्म जॉय राइड में उन्होंने अभिनय भी किया है। इसके अलावा वे बीफ और ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग में भी अभिनय कर चुकी हैं। आरंभिक जीवन एश्ली पार्क का जन्म ग्लेनडेल, कैलिफ़ोर्निया में हुआ था। उनका पालन-पोषण एन आर्बर, मिशिगन में हुआ।मिलवर्ड टॉम 20 जून 2018 Interview with Mean Girls star Ashley Park मीन गर्ल्स अभिनेत्री एश्ली पार्क का साक्षात्कार https://www.newyorktheatreguide.com/news-features/interviews/interview-with-mean-girls-star-ashley-park live न्यू यॉर्क थियेटर गाइड ...an ever-growing success story for the Glendale, California native... वे कोरियाई मूल की हैं और अभिनेता जस्टिन एच मिन की दूसरी चचेरी बहन हैं। एश्ली को तीन वर्ष की आयु में नृत्य-कला सीखने के लिए ओशनसाइड डांस अकादमी में प्रवेश दिलाया गया। पांच वर्ष की आयु में ही उन्होंने पियानो सीखना शुरु कर दिया था। उन्होंने मिडिल स्कूल और हाई स्कूल के दौरान अभिनय करना शुरु कर दिया था। वर्ष 2003 में उन्होंने इंटरलोचन समर आर्ट्स कैंप में भी भाग लिया। एश्ली ने पायनियर हाई स्कूल में अध्ययन के दौरान थिएटर और गायन दोनों में भाग लिया। उन्होंने पायनियर हाई स्कूल, सोलफेज में महिलाओं के एक कैपेला समूह की सह-स्थापना की, जिसने 2009 में एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन्हें भी देखें आइसिस लव कमला हैरिस जोश ब्रोलिन डेविड हेटर डैनी डेनियल्स पेरिस हिल्टन सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 3594940 श्रेणी:अभिनेत्री श्रेणी:1991 में जन्मे लोग श्रेणी:कैलिफ़ोर्निया के लोग