Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लस्सी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

छाछ लस्सी veg Salt lassi.jpg दही, पानी, मसाले दही पेय भारतीय उपमहाद्वीप लस्सी एक पारंपरिक दक्षिण एशियाई पेय है जो खासतौर पर उत्तर एवं पश्चिम भारत तथा पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय है। इसे दही को मथ कर एवं पानी मिलाकर बनाया जाता है तथा इसमें ऐच्छिक रूप से तरह तरह के मसाले एवं चीनी या नमक डालकर तैयार किया जाता है। लस्सी, छाछ एवम् मठ्ठा का जिक्र बहुत से पुरानी पुस्तकों(मौर्यकालीन) में आता है। पारंपरिक लससी में बहुधा लोग भुना हुआ जीरा भी स्वाद के लिए मिलाते हैं। पंजाब की लस्सी में अक्सर लस्सी तैयार करने के बाद ऊपर से मलाई की एक परत डाली जाती है। लस्सी को गर्मी के मौसम में फ्रिज में ठंढा करके या बर्फ डालकर पिया जाता है जिसे अत्यंत स्फूर्ति एवं ताजगीदायक माना गया है। बहुधा बदहजमी जैसे रोगों के लिए लस्सी का प्रयोग लोकोपचार के रूप में किया जाता है। तरह तरह की लस्सी मीठी लस्सी का चलन बहुत पुराना नहीं है। अब तो लस्सी में कई तरह की चीजें जैसे गुलाबजल, केसर, नींबू, आम, स्ट्रॉबेरी तथा अन्य फलों के रस इत्यादि मिलाये जाने लगे हैं। लाहौर, गुजरावालां, फैसलाबाद (पाकिस्तान में) एवं जोधपुर, अमृतसर(भारत में) की लस्सी अपनी खास विशेषता लिए होती है। भांग लस्सी भांग लस्सी एक खास तरह की लस्सी होती है जिसमें भांग मिलायी जाती है जिसका प्रयोग होली जैसे मौकों पर काफी होता है। इन्हें भी देखें कांजी छाछ शर्बत दही बाहरी कड़ियाँ Lassi लस्सी लस्सी कैसे बनायें: मीठा-नमकीन रोज-मैंगो लस्सी लस्सी बनाने की विधि वीडियो माध्यम पर Anthony Bourdain's No Reservations Travel Guides - Highlights From Rajasthan http://travel.discovery.com/tv/bourdain/travel-guide/rajasthan-india.html 2008-01-19 https://web.archive.org/web/20071230023639/http://travel.discovery.com/tv/bourdain/travel-guide/rajasthan-india.html 30 दिसंबर 2007 dead श्रेणी:पेय श्रेणी:दूध श्रेणी:भारतीय पेय श्रेणी:पाकिस्तानी पेय श्रेणी:भारतीय खाना श्रेणी:पंजाबी खाना