411 REFERENCE · Wikipedia
ब्रजवासी दास
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्रजवासी दास ( जन्म सन 1680 के आसपास अनुमानित) वृन्दावन के प्रसिद्ध कृष्ण भक्त, वल्लभ संप्रदाय के अनुयायी और ब्रजभाषा के कवि थे। उनका सबसे प्रमुख प्रबंध काव्य 'ब्रजविलास' (रचना काल संवत् 1827) है।
== जीवनी ==
ब्रजवासी दास का जीवनचरित प्रायः अज्ञात है। वे परम विरक्त और सांसारिक प्रचार से दूर रहने वाले भक्त कवि थे।
== रचनाएँ ==
उनका सबसे प्रमुख प्रबंध काव्य 'ब्रजविलास' है जिसका रचनाकाल सन 1703 से 1763 के मध्य माना जाता है। ब्रजविलास तुलसीदास के छंद-क्रम (दोहा-चौपाई का प्रयोग) और सूरदास के भावों पर आधारित है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर मथुरा गमन तक की लीलाओं का वर्णन किया गया है। इसकी कथा का क्रम मुख्य रूप से सूरदास के 'सूरसागर' पर आधारित है। इसमें अधिकतर क्रीडामय जीवन का ही चित्रण है। साधारण श्रेणी के कृष्ण भक्तों में इसका प्रचार है।
इन्होनें प्रबोधचन्द्रोदय (संस्कृत नाटक) का अनुवाद विविध छंदों में किया है।
== भाषा-शैली ==
इनकी भाषा सीधी सादी, सुव्यवस्थित और चलती हुई है। देखिये
== सन्दर्भ ==