411 REFERENCE · Wikipedia
अनु लोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अनु बृहत भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर भाग में बसने वाले आर्य समुदाय का एक प्रमुख क़बीला था। इनका वर्णन ऋग्वेद १:१०८:८ और ८:१०:५ में मिलता है और दोनों जगहों पर उनका उल्लेख द्रुह्यु समुदाय के साथ आता है। ऋग्वेद के सातवे मंडल में अनु योद्धा पुरुओं द्वारा स्थापित उस मित्रपक्ष में थे जिन्होने दस राजाओं के युद्ध (दशराज्ञ युद्ध) में भारत क़बीले के राजा सुदास से जंग की थी जिसमें पुरुओं की हार हुई थी। इन श्लोकों में उनका नाम आनव के वृद्धि रूप में मिलता है। कुछ इतिहासकारों के अनुसार यह क़बीला परुष्णि नदी (रावी नदी) क्षेत्र में बसा हुआ था।Macdonell, A.A. and Keith, A.B. 1912. The Vedic Index of Names and Subjects. आगे चलकर सौवीर, कैकेय और मद्र क़बीले इन्ही आनवों से उत्पन्न हुए थे।Later Indo-Scythians, Sir Alexander Cunningham, Indological Book House, 1962, ... From Anu sprang the Anava tribes of the Sauviras, the Kaikeyas and the Madras, with the Yaudheyas and their kinsmen ...
इन्हें भी देखें
दशराज्ञ युद्ध
पुरु लोग
भारत लोग (ऋग्वेद)
ऋग्वेद
सन्दर्भ
2
श्रेणी:ऋग्वेद
श्रेणी:ऋग्वैदिक जनसमुदाय