411 REFERENCE · Wikipedia
टेलीकम्युनिकेशन्स कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टेलीकम्युनिकेशन्स कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड (टी सी आई एल) सार्वजनिक क्षेत्र का एक अग्रणी उद्यम है जो आई एस ओ 9001-2000 प्रमाणित है। टी सी आई एल दूरसंचार परामर्श और इंजीनियरी के क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी है जिसका दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सुदृढ़ आधार है। इसकी स्थासपना संचार मंत्रालय के तत्वावधान में दूरसंचार विभाग, भारत सरकार द्वारा सन् 1978 में की गई थी। इस मंत्रालय का नेतृत्व संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री करते हैं।
दूरसंचार विभाग के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के चार उद्यम हैं, जिनमें से एक टी सी आई एल है तथा अन्य निम्नलिखित है :
भारत संचार निगम लिमिटेड
महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड
आई टी आई
प्रशिक्षित और अनुभवी जनशक्ति, अनुसंधान और विकास तथा प्रशिक्षण सुविधाओं की दृष्टि से दूरसंचार विभाग/बी एस एन एन/एम टी एन एल के विस्तृत नेटवर्क द्वारा समर्थित टी सी आई एल ने अत्यंत तीव्र गति से विकास किया है। टी सी आई एल अब परियोजनाओं के लिए समग्र दूरसंचार समाधान प्रदान करता है। टी सी आई एल प्रमुख रूप से मध्यपूर्व अफ्रीका, दक्षिण-पूर्व अफ्रीका, दक्षिण-पूर्व एशिया तथा यूरोप के लगभग 45 देशों में कार्यरत रही है। दूरसंचार के सभी क्षेत्रों में विश्व भर में विश्वस्तरीय प्रौद्योगिकी और भारतीय विशेषज्ञता उपलब्ध कराने तथा परियोजना कार्यान्वयन के क्षेत्र मे समग्र गुणवत्ता प्रबंध तथा उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से संगठन की स्थापना की गई थी।
बाहरी कड़ियाँ
टेलीकम्युनिकेशन्स कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड का जालघर
श्रेणी:सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम
श्रेणी:भारतीय कंपनियाँ