411 REFERENCE · Wikipedia
मॉरिशियाई रुपया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Mauritian RupeeRoupie mauricienneமொரீசியஸ் ரூபாய் MUR Mauritian rupees 100.png Rs. 100 का नोट Mauritius - 1 Rupee - coin.jpg Re. 1 का सिक्का 4.5% Bank in Mauritius, November 2023 est. 1 100 सेंट रुपया ReRs (बहुवचन)Bank of Mauritius https://web.archive.org/web/20061228122322/http://bom.intnet.mu/ 2006-12-28 . c 5c, 20c, 50c, Rs. 1/-, Rs. 5/-, Rs. 10/-, Rs. 20/- Rs. 25/-, Rs. 50/-, Rs. 100/-, Rs. 200/-, Rs. 500/-, Rs. 1,000/-, Rs. 2,000/- मॉरिशस बैंक www.bom.mu
मॉरिशियाई रुपया (mfe Roupi no, ta மொரீசியஸ் ரூபாய் no; चिह्न: Re/Rs; कोड: MUR) मॉरीशस की मुद्रा है। यह 100 सेंट में विभाजित है।
इतिहास
रुपया को सन 1876 मे क़ानूनी तौर पर मॉरिशस का मुद्रा बनाया गया था । रुपया को चुना गया क्योंकि रुपया को चुना गया क्योंकि भारतीयों के मॉरिशस में बसने ने कारण भारतीय बड़े पैमाने पर भारतीय रुपए देश में मौजूद थे। मॉरिशियाई रुपया को 1877 में भारतीय रुपया, स्टर्लिंग और मॉरिशियाई डॉलर के बदले में इस्तेमाल में लाया गया, और एक मॉरिशियाई रुपया एक भारतीय रूपए के बराबर था, या एक मॉरिशियाई डॉलर का आधा। उस समय एक पाउंड 10¼ रुपए के बराबर था। मॉरीशस के मुद्रा को सेशेल्स में भी 1914 तक परिचालित किया गया, जब सेशेल्सी रुपया को उसकी जगह स्थापित किया गया। एक सेशेल्सी रुपया एक मॉरिशियाई रूपए के बराबर था।
1934 में, स्टर्लिंग से पेग ने भारतीय रुपया से पेग की जगह ले ली, 1 रुपया = 1 शिलिंग 6 पेंस के दर से (जिस दर पर भारतीय रुपये का भी पेग थाhttp://users.erols.com/kurrency/mu.htm Tables of Modern Monetary Systems (Mauritius) 2007-03-03 Schuler Kurt Kurt Schuler https://web.archive.org/web/20070926220652/http://users.erols.com/kurrency/mu.htm 26 सितंबर 2007 dead). इस दर (जो 13⅓ रुपए = 1 पाउंड के बराबर है) को १९७९ बनाए रखा गया था।.
सिक्के
1877 में, 1, 2, 5, 10 और 20 सेंट के सिक्के शुरू किए गए थे, जहाँ 1, 2, 5 तांबे में और 10, 20 वाले चाँदी के बने थे। सिक्कों काहैं 1899 सुक गया और 1911 तक फिर शुरू नहीं हुआ, साथ ही चाँदी के सिक्कों का उत्पादन 1934 तक नहीं किया गया, जब ¼, ½ और 1 रुपया के सिक्के शुरू किए गए। 1947 में, ताम्र-निकल से बने 10 सेंट शुरू किया गया, और 1950 में चाँदी की जगह ताम्र-निकल का इस्तेमाल किया जाने लगा।
अंगूठाकार|मॉरीशस गणराज्य के 1 रुपया का सिक्का
1971 शाही टकसाल ने सिक्कों और नोटों की एक नई सेट पेश की। इस सेट में आगे की तरफ़ महारानी एलिजाबेथ थीं और पीछे की तरफ़ राजकीय रूपांकन थे। पीछे के कुछ डिज़ाइनों को क्रिस्टोफर आयरनसाइड ओबीई ने डिज़ाइन किया था, जैसे 10 रुपया, 200 स्वर्ण रुपया और 250 स्वर्ण रुपया (1988 में जारी)।
1987 में, सिक्कों की एक नई शृंखला पेश की गई जिनमें पहली बार ब्रिटिश सम्राट का चित्र नहीं था (मॉरीशस बन नहीं था एक गणराज्य 1992 तक), लेकिन उनकी जगर सर शिवसागर रामगुलाम का। इन सिक्कों में शामिल थे कॉपर-प्लेटेड-स्टील के 1 और 5 सेंट (5 सेंट का आकार काफ़ी छोटा कर दिया गया), निकल-प्लेटेड-स्टील 20 सेंट और ½ रुपया, और ताम्र-निकल के 1 और 5 रुपए। ताम्र-निकल के 10 रुपए में पेश किए गए 1997 में। वर्तमान में जो सिक्के प्रचलन में हैं, वे हैं 5 सेंट, 20 सेंट, ½ रुपया, 1, 5, 10 और 20 रुपए। 1 रूपए से कम कीमत वाले सिक्कों को "सुपरमार्केट" के छुट्टे पैसे समझे जाते हैं। 1 सेंट का सिक्का सालों से परिचालन में नहीं है, और 1 सेंट वाला अंतिम शृंखला 1987 में पेश की गई थी और अब ये कलेक्टरों के आइटम हैं।
2007 में एक द्वि-धातु का 20 रुपया का सिक्का जारी किया गया बैंक ऑफ मॉरिशस के 40वीं वर्षगांठ मनाने के लिए और यह सिक्का अब सामान्य प्रचलन में है।
बैंकनोट
सबसे पहले बैंकनोट सरकार द्वारा जारी किए गए थे 1876 में, और 5, 10 और 50 रुपए के मूल्य में। 1 रुपये के नोट लाया गया था 1919 में। 1940 में 25 और 50 पैसे और 1 रुपए के आपातकालीन नोट बनाए गए थे। 1954 में, 25 और 1000 रुपए में शुरू किए गए थे।
बैंक ऑफ मॉरिशस को सितम्बर 1967 में स्थापित किया गया था देश के केंद्रीय बैंक के रूप में , और उस समय के बाद से सिक्कों और बैंकनोटों को जारी करने के लिए ज़िम्मेदार है।Linzmayer Owen The Banknote Book Mauritius www.BanknoteNews.com 2012 San Francisco, CA http://www.banknotebook.com 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20120829063428/http://www.banknotebook.com/ 29 अगस्त 2012 dead बैंक ने अपने पहले नोट 1967 में जारी किए, जिनमें 5, 10, 25, और 50 रूपए शामिल थे। इन नोटों पर दिनांक नहीं छपा था और उनके ऊपर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का चित्र था। आने वाले वर्षों में, कुछ नोटों को गवर्नर और प्रबंध निदेशक के नए हस्ताक्षरों के साथ बदला गया, लेकिन इसके अलावा इनमें और कोई बदलाव नहीं था।
1985 में, बैंक ऑफ़ मॉरिशस ने बैंक नोटों की एक नई शृंखला जारी की जिसमें 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 1000 रूपए शामिल थे। इन नोटों को क़रीब से जाँचने पर पाया जाता है कि इन्हें दो नोट छापने वाली कंपनियों (ब्रैडबरी विलकिंसन और थॉमस दे ला र्यु) ने छापा था। इनका डिज़ाइन भी अलग-अलग समय पर किया गया था और इन नोटों के डिज़ाइन में ऐसी बहुत कम चीज़ें हैं जो सभी मूल्यों पर दिखती हैं। कई प्रकार की संख्या प्रणालियाँ, सुरक्षा धागे, मॉरिशियाई प्रतीक के अलग-अलग डिज़ाइन और आकार, अलग प्रकाश में परिवर्तनीय स्याही, और नोटों के आकार में बढ़ोतरी में गड़बड़ी और कई अलग-अलग टाइपसेट। ये समस्या 1998 तक रही।
1998 में, बैंक ऑफ़ मॉरीशस के नोटों की एक नई शृंखला जारी की, जिसमें 25, 50, 100, 200, 500, 1,000 और 2,000 रुपए हैं। इन नोटों का एक मानक प्रारूप था और सभी को एक साथ जारी किया गया नवंबर 1998 में। इस शृंखला के सभी नोटों को इंग्लैंड में Tथॉमस दे ला र्यु लिमिटेड ने मुद्रित किया था। इन नोटों को विवादों के बाद जून 1999 में परिचालन से हटा दिया गया।
बैंक ऑफ़ मॉरीशस ने अपनी नवीनतम नोटों की शृंखला जून 1999 के बाद जारी की, जिनका आज इस्तेमाल होता है।
1967 "एलिजाबेथ द्वितीय" मुद्दाछवि मूल्यअग्रभाग रिवर्स 5 रुपए महारानी एलिजाबेथ द्वितीयस्मारक को ग्रांड पोर्ट की खाड़ी में डच नाविकों के पहुँचने को दर्शाता है (1598), नौकायन नाव 10 रुपए सरकार भवन, पोर्ट लुई 25 रुपएबैलगाड़ी 50 रुपए पोर्ट लुई बंदरगाह
वर्तमान में परिचालित नोट
अग्रभाग का डिज़ाइन
हर नोट में एक हाथ से उत्कीर्ण चित्र है एक प्रमुख मॉरीशियाई व्यक्ति की, जो बाएँ हिस्से में है।
मूल्यचित्रशब्दचित्र25 रुपएसर म्वालिन जीन आह-शुएनरॉड्रिक्स50 रुपएजोसेफ मौरिस पातुरौले कौदोन100 रुपएरेंगानादेन सीनीवासनन्यायलय भवन200 रुपएसर अब्दुल रज़ाक मोहम्मदमॉरीशस का बाजार500 रुपएश्री सूकदेव बिस्सूनदोयलमॉरीशस विश्वविद्यालय1000 रुपएसर चार्ल्स गैतन डुवालराज्य भवन2000 रुपएसर शिवसागर रामगुलामबैल और गन्ने की गाड़ी
हर नोट पर बैंक ऑफ़ मॉरीशस के भवन की एक तस्वीर और न्याय के मूर्ति का चित्रण भी है। ऊपरी दाएँ कोने पर नेत्रहीन लोगों की सहायता के किए एक चिह्न है, नोटों के आकार में फ़र्क के साथ-साथ।
रिवर्स के डिजाइन
हर मूल्य के नोट में एक शब्दचित्र है, जो मॉरिशस के अलग-अलग चिह्नों को दर्शाता है। शब्दचित्र के नीचे संख्या तमिल में लिखी गई है।
स्मारक सिक्के
मूल्यसंरचना और खत्मबड़े पैमाने परव्यासजारी करने की तिथि स्मारक विषय 25 रुपये चांदी गैर-सबूत 38.61 जी 38.61 मिमी अप्रैल 1978 मारीशस की स्वतंत्रता के 10 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर 20 रुपए चांदी के सबूत 28.28 जी 38.61 मिमी मई 1998 महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के शादी की 50वीं सालगिरह 1000 रुपये सोने के सबूत 17 जी 31.00 मिमीजनवरी 2000 मॉरीशस चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 150वाँ वर्षगाँठ 10 रुपये चांदी के सबूत 28.28 जी 38.60 मिमी जनवरी 2000 मॉरीशस चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 150वाँ वर्षगाँठ 100 रुपये चांदी के सबूत 36.76 जी 44 मिमी जुलाई 2001 महात्मा गांधी के मॉरीशस में आगमन का 100वाँ वर्षगाँठ
References