411 REFERENCE · Wikipedia
जलंधर शहर जंक्शन रेलवे स्टेशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जलंधर शहर जंक्शन (स्टेशन कोड: JUC), भारतीय राज्य पंजाब में जलंधर जिले के जलंधर शहर में स्थित एक रेलवे स्टेशन है। यह उत्तर रेलवे के फ़िरोज़पुर रेलवे मंडल के अंतर्गत संचालित होता है। जलंधर सिटी रेलवे स्टेशन 236.520 मीटर (775.98 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।
== इतिहास ==
सिंध, पंजाब और दिल्ली रेलवे द्वारा 1870 में 483 kमी॰ (300 मील) लंबी अमृतसर-अंबाला-सहारनपुर-गाजियाबाद रेलमार्ग बना मुल्तान (अब पाकिस्तान में) को दिल्ली से जोड़ा गया।
जलंधर शहर से मुकेरियन तक रेलमार्ग का निर्माण 1915 में किया गया था। मुकेरियन-पठानकोट रेलमार्ग 1952 में बन कर तैयार हुआ, पठानकोट-जम्मू तवी रेलमार्ग का निर्माण 1965 में शुरू किया गया, 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद पुन: कार्य चालु हुआ, और 1971 में यातायात के लिये चालु किया गया।
फिरोज़पुर छावनी-जलंधर शहर शाखा 1912 में खोली गई थी।
== विद्युतीकरण ==
फगवाड़ा-जालंधर कैंट-जालंधर शहर-अमृतसर खंड का विद्युतीकरण 1997 में शुरू किया गया था।
== डीएमयू शेड ==
जलंधर में भारत का पहला और सबसे बड़ा डीएमयू शेड ग्रामीण पंजाब में 90 इकाइयों के साथ खोला गया। इसमें दो BEML निर्मित रेल बसें भी हैं, जो ब्यास-गोइंदवाल साहिब रेलमार्ग पर चलती हैं।
== यात्री आवागमन ==
जलंधर शहर जं. भारतीय रेलवे के शीर्ष सौ बुकिंग किये जाने वाले स्टेशनों में से एक है।
== सुविधाएं ==
जलंधर शहर रेलवे स्टेशन में आरक्षण काउंटर, जीआरपी (रेलवे पुलिस) कार्यालय, रिटायरिंग रूम, शाकाहारी और मांसाहारी जलपान कक्ष और बुक स्टाल आदि उपलब्ध हैं।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
जलंधर सिटी में ट्रेनें
साँचा:जलंधर-जम्मू लाइन
साँचा:जलंधर-फ़िरोज़पुर लाइन