411 REFERENCE · Wikipedia
राजेन्द्र प्रसाद सिंह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवम्बर 2015
राजेन्द्र प्रसाद सिंह (12 जुलाई, 1930 – 8 नवम्बर, 2007) नवगीत के प्रवर्तक तथा कवि हैं। उन्होने 'नयी कविता' के समानांतर रचे जा रहे गीतों की भिन्न प्रकृति एवं रचना विधान को रेखांकित करने वाले नए गीतों के प्रथम संकलन 'गीतांगिनी' (1958) का संपादन किया और उसकी भूमिका में 'नवगीत' के रूप में नए गीतों का नामकरण एवं लक्षण निरूपित किया। कालान्तर में अनेक कविता संग्रहों (भूमिका, मादिनी, दिग्वधू,संजीवन कहाँ, डायरी के जन्मदिन, शब्दयात्रा, प्रस्थानबिंदु इत्यादि) के साथ-साथ उनके कई स्वतन्त्र नवगीत संग्रह ('आओ खुली बयार', 'रात आँख मूँद कर जगी', 'भरी सड़क पर' आदि ) भी प्रकाशित हुए और जीवन के उत्तरार्ध में उन्होंने अनेक जनगीतों की भी रचना की जो 'गज़र आधी रात का' एवं 'लाल नील धारा' के नाम से प्रकाशित हैं। वे अनुवादक भी थे और उनकी हिन्दी कविताओं का ही अँग्रेजी में स्वानूदित एक संग्रह ‘सो हीयर आइ स्टैंड’ (बीचग्रोव 1973) कनाडा से प्रकाशित हुआ जिसकी एक रचना ‘मैन: ए डिफिनिशन’ लन्दन से प्रकाशित अँग्रेजी-भाषी समाज की कविताओं की एक एन्थोलोजी ‘मेनी पीपुल्स मेनी वॉयसेज’ (1974, हचिन्सन) में संकलित की गई। उनकी ‘जनवादी लेखन और रचनास्थिति’, ‘साहित्य की पारिस्थिकी’ एवं ‘भारतीय संगीत का समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य’ आदि प्रकाशित कृतियाँ हैं।http://kavitakosh.org/kk/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0_%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A6_%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9_/_%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%9A%E0%A4%AF कविता कोश में राजेन्द्र प्रसाद सिंह का जीवन परिचय 21 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20150906221232/http://kavitakosh.org/kk/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0_%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A6_%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9_/_%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%9A%E0%A4%AF 6 सितंबर 2015 dead Rajendra Prasad singh : Navgeet to Jangeethttp://www.hindisamay.com/writer/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9.cspx?id=2893&name=%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 राजेंद्र प्रसाद सिंह 31 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20160306153941/http://www.hindisamay.com/writer/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9.cspx?id=2893&name=%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 6 मार्च 2016 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
कविताकोश में राजेंद्र प्रसाद सिंह की कवितायें
राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिनिधि रचनाएँ
श्रेणी:हिन्दी कवि
श्रेणी:1930 में जन्मे लोग
श्रेणी:बिहार के लोग