411 REFERENCE · Wikipedia
मानक हाइड्रोजन एलेक्ट्रोड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड- इसमें प्लैटिनम ब्लैक की परत चढ़ी हुई प्लैटिनम की एक पतली पत्ती का इलेक्ट्रोड हाइड्रोजन आयन (H+) के एक मोलर सान्द्रता के विलयन में डुबाकर रखा जाता है। यह काँच की एक नली से ढंका रहता है। नली में से एक वायुमण्डलीय दाब पर शुद्ध हाइड्रोजन गैस प्रवाहित की जाती है। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।
प्लैटिनम पर हाइड्रोजन गैस अधिशोषित होती है तथा शीघ्र ही H2 तथा H2O आयनों के बीच साम्य स्थापित हो जाता है। परिस्थिति के अनुसार हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड ऐनोड एवं कैथोड दोनों की भाँति कार्य करते हैं।