411 REFERENCE · Wikipedia
2022 शीतकालीन पैरालम्पिक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
2022 शीतकालीन पैरालम्पिक (चीनी: 第十三届冬季残疾人奥林匹克运动会), जिसे आधिकारिक रूप से तेरहवें पैरालम्पिक खेल के नाम से जाना जाता है, का आयोजन चीनी जनवादी गणराज्य के बीजिंग नगर में 4 मार्च से 13 मार्च के मध्य होगा। यह खेल अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा आयोजित किये जायेंगे।
== खेल ==
2022 शीतकालीन पैरालम्पिक में 7 खेलों में 81 पदक प्रतियोगिताएँ होंगी। इन खेलों में बॉबस्लेज नाम का नया खेल जोड़ा गया है।
अल्पाइन स्कीइंग (30) (विवरण)
बैथलॉन (18) (विवरण)
क्रॉस-कंट्री स्कीइंग (20) (विवरण)
आइस स्लेज हॉकी (2) (विवरण)
स्नोबोर्डिंग (10) (विवरण)
बॉबस्लेज (1) (विवरण)
व्हीलचेयर कर्लिंग (1) (विवरण)
== ब्रांडिंग ==
=== प्रतीक चिह्न ===
आधिकारिक प्रतीक "फ्लाइंग हाई" (飞得很高) 15 दिसम्बर 2017 को बीजिंग राष्ट्रीय तैराकी केन्द्र में जारी हुआ।
=== शुभंकर ===
इन खेलों के शुभंकर की घोषणा 2020 में होगी।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
बीजिंग 2022 का आधिकारिक जालस्थल