411 REFERENCE · Wikipedia
बफ़ेलो बफ़ेलो बफ़ेलो बफ़ेलो बफ़ेलो बफ़ेलो बफ़ेलो बफ़ेलो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दाएँ|अंगूठाकार|320x320पिक्सेल|सरलीकृत वाक्य वृक्ष
S = वाक्य
NP = संज्ञा-समूह
RC = सम्बन्धवाचक उपवाक्य
VP = क्रिया समूह
PN = व्यक्तिवाचक संज्ञा
N = संज्ञा
V = क्रिया
अंगूठाकार|बफ़ेलो नगर, न्यूयॉर्क
अंगूठाकार|अमेरिकी भैंस, जिसे अमरिकी अंग्रेज़ी बोलचाल की भाषा में बफ़ेलो कहा जाता है
बफ़ेलो बफ़ेलो बफ़ेलो बफ़ेलो बफ़ेलो बफ़ेलो बफ़ेलो बफ़ेलो (en Buffalo buffalo Buffalo buffalo buffalo buffalo Buffalo buffalo. बफ़ेलो-नगर के भैंस [जिन्हें अन्य] बफ़ेलो-नगर के भैंस डराते हैं, [वे भी] बफ़ेलो-नगर के भैंस को डराते हैं। no) अंग्रेज़ी का एक व्याकरणतः शुद्ध वाक्य है, जिसे प्रायः इस रूप में प्रस्तुत किया जाता है कि समानोच्चर तथा समानध्वनि शब्दों के माध्यम से किस प्रकार शब्दार्थगत अस्पष्टता के कारण जटिल भाषिक संरचनाएँ निर्मित की जा सकती हैं। इस वाक्य पर साहित्य में विभिन्न रूपों में चर्चा होती रही है; इसका प्रथम उल्लेख १९६७ में दिमित्री बोर्गमैन की कृति Beyond Language: Adventures in Word and Thought में मिलता है।The Language Instinct: How the Mind Creates Language Pinker Steven 1994 William Morrow and Company, Inc. New York Steven Pinker
मूल शब्द-क्रम को सुरक्षित रखते हुए इसका अर्थ-समान रूप इस प्रकार है: “Buffalonian bison [whom other] Buffalonian bison bully [also] bully Buffalonian bison.”
(बफ़ेलो-नगर के भैंस [जिन्हें अन्य] बफ़ेलो-नगर के भैंस डराते हैं, [वे भी] बफ़ेलो-नगर के भैंस को डराते हैं।)
वाक्य निर्माण
दाएँ|अंगूठाकार|वाक्य का रीड–केलॉग आरेख
यह वाक्य अविराम (बिना विराम-चिह्नों के) है तथा “buffalo” शब्द के तीन भिन्न अर्थों का प्रयोग करता है। इनके प्रथम प्रयोग के क्रम में अर्थ इस प्रकार हैं,
a. Buffalo नामक नगर , वाक्य में संज्ञा-विशेषण के रूप में
n. buffalo , पशु (भैंस) के लिए प्रयुक्त बहुवचन संज्ञा
v. to buffalo , क्रिया, जिसका अर्थ है: छल करना, भ्रमित करना, भयभीत करना, या दबाव में लेना
वाक्य वाक्य-विन्यास की दृष्टि से बहुअर्थी है। एक सम्भावित विश्लेषण (प्रत्येक “buffalo” को ऊपर दिए गए पद-भेद के अनुसार चिह्नित करते हुए) इस प्रकार है,
Buffaloa buffalon Buffaloa buffalon buffalov buffalov Buffaloa buffalon.
वाक्य को वाक्य खण्डों में बाँटने पर इसका अर्थ इस प्रकार बनता है: [(Buffalonian bison) (Buffalonian bison intimidate)] intimidate (Buffalonian bison).
चूँकि वाक्य में एक सीमित उपवाक्य है, अतः इसमें अल्पविराम नहीं लगाया जा सकता। “which” अथवा “that” जैसे संबंधवाचक सर्वनाम दूसरे और तीसरे शब्द के बीच रखे जा सकते हैं, जैसे, Buffalo buffalo that Buffalo buffalo buffalo buffalo Buffalo buffalo परन्तु जब यह सर्वनाम हटा दिया जाता है, तब यह उपवाक्य reduced relative clause बन जाता है।
मूल शब्द-क्रम को सुरक्षित रखते हुए वाक्य का विस्तृत रूप इस प्रकार है: “Buffalo bison that other Buffalo bison bully also bully Buffalo bison.”
अर्थ व्याख्या
अर्थतः यह वाक्य यह कहता है कि, वे भैंस, जिन्हें अन्य भैंस डराते या दबाते हैं, वे स्वयं भी भैंस को डराते या दबाते हैं (विशेषतः बफ़ेलो नगर में , अर्थात बफ़ेलो, न्युयॉर्क में)।
Buffalo buffalo , (बफ़ेलो नगर के वे पशु जिन्हें “buffalo” कहा जाता है)
[that] Buffalo buffalo buffalo , (जिन्हें उसी नगर के अन्य पशु डराते/धमकाते हैं)
buffalo Buffalo buffalo , (वे स्वयं भी Buffalo के अन्य पशुओं को डराते/धमकाते हैं)
इसे विभिन्न व्याख्यात्मक रूपों में इस प्रकार भी कहा जा सकता है,
Buffalo के वे भैंस जिन्हें Buffalo के अन्य भैंस डराते हैं, वे भी Buffalo के भैंस को डराते हैं।
Buffalo, New York के भैंस, जिन्हें उनके समुदाय के अन्य भैंस भयभीत करते हैं, वे बदले में अपने समुदाय के अन्य भैंस को भयभीत करते हैं।
Buffalo के वे buffalo जिन्हें Buffalo के buffalo डराते हैं, वे (क्रिया) अन्य Buffalo buffalo को डराते हैं।
वाक्य की संरचना को एक अन्य रूप में इस प्रकार भी व्यक्त किया जा सकता है,
Buffalo buffalo (मुख्य उपवाक्य का कर्ता)
[that] Buffalo buffalo (उपवाक्य का कर्ता)
buffalo (उपवाक्य की क्रिया)
in turn buffalo (मुख्य उपवाक्य की क्रिया)
Buffalo buffalo (मुख्य उपवाक्य का कर्म)
अर्थात, Buffalo के buffalo, जिन्हें Buffalo के buffalo डराते हैं, वे बदले में Buffalo के buffalo को डराते हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:व्याकरण
श्रेणी:Articles with hAudio microformats