411 REFERENCE · Wikipedia
होलोडोमोर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
होलोडोमोर InfoboxImage GolodomorKharkiv.jpg frameless 1.1 सड़क पर भूखा किसान, 1933, ख़ारकिव उस समय यूक्रेन की राजधानी थी देश सोवियत संघ स्थिति यूक्रेनी सोवियत समाजवादी गणराज्य, उत्तरी कुबान, कजाख स्वायत्त समाजवादी सोवियत गणराज्य निर्देशांक काल 1932–1933 अधिकतर मृत्युदर रोगों से मृत्यु कुल मौतें
यूक्रेन में लगभग 3.5 से 5 मिलियन
कुबान में 62,000 से "सैकड़ों हज़ार"
300,000 से ज़्यादा कज़ाकिस्तान में यूक्रेनियाई मर चुके हैं या पलायन कर चुके हैं मृत्यु दर शरणार्थी कारण * प्रथम पंचवर्षीय योजना (सोवियत संघ) के दौरान औद्योगीकरण नीति सिद्धांत राज्य ने विदेशी सहायता को अस्वीकार कर दिया। फरवरी और जुलाई 1933 के बीच राज्य द्वारा खाद्य और बीज सहायता के रूप में 176,200 और 325,000 टन अनाज उपलब्ध कराया गया।Davies Wheatcroft 2004 479–484 Голодомор परिणाम
यूक्रेन में जनसंख्या में भारी कमी
सन् 1926 और 1939 के बीच विभिन्न कारणों से कुबान यूक्रेनी जनसंख्या 915,000 से घटकर 150,000 रह गई।
कजाकिस्तान में 35% से अधिक यूक्रेनियन अकाल में मारे गएOhayon 2016
होलोडोमोर (Holodomor) को यूक्रेनी अकाल (Ukrainian Famine) के नाम से भी जाना जाता है। यह सन् 1932 से 1933 तक सोवियत यूक्रेन में पड़ा एक बड़ा अकाल था जिसमें लाखों यूक्रेनी मारे गए थे। होलोडोमोर 1930–1933 के वृहद् सोवियत अकाल का हिस्सा था। इसने सोवियत संघ के प्रमुख अनाज उत्पादक क्षेत्रों को प्रभावित किया था।
यूक्रेन सोवियत संघ के सबसे बड़े अनाज उत्पादक राज्यों में से एक था। सन् 1930 में यूक्रेन को शेष सोवियत संघ की तुलना में उच्च अनाज कोटा देना पड़ता था। इसके कारण यूक्रेन को अकाल से भारी नुकसान हुआ। सन् 2003 में 25 देशों द्वारा हस्ताक्षरित संयुक्त राष्ट्र के एक संयुक्त वक्तव्य में मृतकों की संख्या 70 लाख से एक करोड़ बताई गई। यूक्रेन पर अकाल का व्यापक प्रभाव आज भी कायम है। सन् 1980 के दशक में मिखाइल गोर्बाचेव द्वारा शुरू किये गए ग्लासनोस्त काल तक सोवियत संघ में अकाल पर सार्वजनिक चर्चा पर प्रतिबंध रहा।रोमन सर्बिन Encyclopedia of Genocide and Crimes Against Humanity 2005 0-02-865847-7 https://scholarship.law.gwu.edu/faculty_publications/278/ सन् 2006 से होलोडोमोर को यूक्रेन और 33 अन्य संयुक्त राष्ट्र सदस्य राज्यों, यूरोपीय संसद और संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 में से 35 राज्यों तथा सोवियत सरकार ने यूक्रेनी लोगों के खिलाफ किए गए नरसंहार के रूप में चिह्नित किया। वर्ष 2008 में रूसी राज्य ड्यूमा ने आर्थिक और राजनीतिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए लोगों के जीवन की उपेक्षा करने के कारण सोवियत शासन की निंदा की।वर्ल्डवाइड रिकॉग्नीशन ऑफ़ द होलोडोमोर एज़ जैनोसाइड https://holodomormuseum.org.ua/en/recognition-of-holodomor-as-genocide-in-the-world/ National Museum of the Holodomor-Genocide 19 जनवरी 2025 en 18 अक्टूबर 2019 29 मार्च 2023 https://web.archive.org/web/20230329195700/https://holodomormuseum.org.ua/en/recognition-of-holodomor-as-genocide-in-the-world/ dead
व्युत्पत्ति
होलोडोमोर का यूक्रेनी भाषा में शाब्दिक अर्थ है "भूख से मौत" या "भूख से मारना" अथवा "भुखमरी से मारना"।ब्लॉग्ज़म डोनल्ड मोसेस ए. दिर्क The Oxford Handbook of Genocide Studies https://books.google.co.in/books?id=xCHMFHQRNtYC&pg=PA386&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false OUP Oxford 19 जनवरी 2025 386 en 15 अप्रैल 2010
इन्हें भी देखें
भुखमरी
वैश्विक भूख सूचकांक
सोवियत-यूक्रेनी युद्ध
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
ओकसाना किस, मौत को चुनौती देता हुआ होलोडोमोर संबंधी महिलाओं का अनुभव, 1932-1933
श्रेणी:अकाल
श्रेणी:युक्रेन
श्रेणी:आपदाएँ