Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिन्दीपैड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अप्रैल 2016 हिन्दीपैड एक नॉन-यूनिकोड हिन्दी पाठ सम्पादित्र है। यह कृतिदेव फॉण्ट (जो कि मूल रूप से रेमिंगटन लेआउट आधारित है) में ध्वन्यात्मक रूप से हिन्दी टाइप करने की सुविधा प्रदान करता है। यद्यपि हिन्दीपैड एक पूर्ण पाठ सम्पादित्र है तथापि इसका एक अन्य उपयोग नॉन-यूनिकोड प्रोग्रामों जैसे फोटोशॉप तथा पेजमेकर आदि में हिन्दी टाइप करना है। फोटोशॉप तथा पेजमेकर जैसे सॉफ्टवेयर इण्डिक यूनिकोड का समर्थन नहीं करते, अत: उनमें मजबूरन नॉन-यूनिकोड हिन्दी में कार्य करना पड़ता है जिस कारण इनस्क्रिप्ट एवं फोनेटिक के अभ्यस्तों को दिक्कत होती है। हिन्दीपैड इन प्रोग्रामों में हिन्दी टाइप करने हेतु काम आता है। हिन्दीपैड में ध्वन्यात्मक रूप से टैक्स्ट टाइप कर लेने के उपरान्त आप उसे इन ऍप्लीकेशन में कॉपी कर सकते हैं। इन्हें भी देखें हिन्दीट्राँस कृतिदेव फॉण्ट पंजाबीपैड गुजरातीपैड तमिलपैड कैफेहिन्दी टाइपिंग टूल इण्डिक यूनिकोड बाहरी कड़ियाँ http://www.itbix.com/HindiPad.aspx श्रेणी:हिन्दी श्रेणी:पाठ सम्पादित्र श्रेणी:हिन्दी टाइपिंग श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग श्रेणी:इण्डिक कम्प्यूटिंग