411 REFERENCE · Wikipedia
ज़ुवारी नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़ुवारी नदी Zuari River Zuari, Goa India.jpg ज़ुवारी नदी India Goa गोवा में नदिमुख का स्थान देश राज्य गोवा तालुकाएँ तिस्वाड़ी, पोण्डा, साष्टी, संगेम, केपेम 34 km mi on 103 m3/s cuft/s on पश्चिमी घाट हेमद-बार्शम, गोवा अरब सागर गोवा 15.409 73.915 inline, title
जुवारी नदी (Zuari River) भारत के गोवा राज्य में बहने वाली सबसे लम्बी नदी है। यह एक ज्वारीय नदी है। इस नदी का उद्गम पश्चिमी घाट में स्थित हेमद-बार्शम में है। जुवारी नदी को आन्तरिक क्षेत्रों में अघनाशिनी नाम से भी जाना जाता है। यह नदी दक्षिण-पश्चिम दिशा में बहती है और इन तालुकों से होकर गुजरती है: तिस्वाड़ी, पोण्डा, साष्टी, संगेम और केपेम। Kumar Rakesh Singh R.D. Sharma K.D. Water Resources of India Current Science 89 5 794–811 Current Science Association Bangalore 2005-09-10 http://www.currentscience.ac.in/Downloads/article_id_089_05_0794_0811_0.pdf 2013-10-13 https://web.archive.org/web/20131014175241/http://www.currentscience.ac.in/Downloads/article_id_089_05_0794_0811_0.pdf 14 अक्तूबर 2013 live
विवरण
जुवारी नदी 92 किमी लम्बी है, लेकिन यह अन्य नदियों और नहरों से जुड़ी हुई है जैसे माण्डवी नदी (लम्बाई 62 किमी) और कम्बर्जुआ नहर (लम्बाई 15 किमी)।Pawar Anant, Study of Mangrove flora along the Zuari River, International Research Journal of Environment Sciences, Vol. 1(5), 35-39, December (2012) गोवा में बहने वाली अन्य नदियाँ कम लम्बाई की हैं जैसे तेरेखोल (22 किमी), चापोरा (29 किमी), बागा (5 किमी), साल (16 किमी), तलपोना (11 किमी), और गाल्जीबग (4 किमी)। इन नदियों की लम्बाई और चौड़ाई ज्वार भाटे और मौसमी बाढ़ के साथ-साथ बदलते रहते हैं।Dehadrai, P. V. (1970, August), Changes in the environmental features of the Zuari and Mandovi estuaries in relation to tides, In Proceedings of the Indian Academy of Sciences-Section B (Vol. 72, No. 2, pp. 68-80), Springer India
जुवारी और माण्डावी नदियाँ आपस में मिलकर एक मुहाना बनाती हैं।Qasim, S. Z., & Sen Gupta, R. (1981). Environmental characteristics of the Mandovi-Zuari estuarine system in Goa. Estuarine, Coastal and Shelf Science, 13(5), 557-578Shetye, S. R., Gouveia, A. D., Singbal, S. Y., Naik, C. G., Sundar, D., Michael, G. S., & Nampoothiri, G. (1995). Propagation of tides in the Mandovi-Zuari estuarine network. Proceedings of the Indian Academy of Sciences-Earth and Planetary Sciences, 104(4), 667-682 ये नदिया गोवा के कृषि क्षेत्र का प्रमुख कारक हैं। इन दोनों नदियों को जोड़ने वाली कम्बर्जुआ नहर के कारण राज्य के आन्तरिक स्थानों में स्थित लौह अयस्क की खादानों तक जलपोतों का नौचालन सम्भव हो सका है। इन दोनों नदियों का जल काबो अगुआडा स्थान पर अरब सागर में गिरता है, जहाँ इन नदियों के मिलन से मोर्मुगाओ बन्दरगाह आकार लेता है। बन्दरगाह नगर वास्को द गामा जुवारी नदी कें नदीमुख पर स्थित है।
इन्हें भी देखें
मांडवी नदी
गोवा
सन्दर्भ
Zuari River जुवारी नदी
श्रेणी:गोवा की नदियाँ
श्रेणी:पश्चिमी घाट की नदियाँ