Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

परिहासपुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

परिहासपुर / परसपुर Parihaspore / Parasporeپرہاسپور / پرس پور पुरातत्व स्थल India Jammu and Kashmir right 34 08 N 74 38 E inline,title देश भारत राज्य जम्मू और कश्मीर ज़िला बारामूला ज़िला तहसील पत्तन स्थापना ~700 ईसवी ललितादित्य मुक्तपीड हँसी की नगरी Metric भामस +5:30 thumb|280px|परिहासपुर का स्तूप परिहासपुर, जिसे आम स्थानीय भाषा में अब परसपुर कहा जाता है, भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के बारामूला ज़िले में स्थित एक पुरातत्व स्थल है। यह झेलम नदी से ऊपर एक पठार पर ललितादित्य मुक्तपीड द्वारा लगभग 700 ईसवी काल में बनाया गया था। ललितादित्य कर्कोटा वंश के एक प्रसिद्ध राजा थे, जिन्होंने अपनी राजधानी श्रीनगर से हटाकर परिहासपुर में स्थित करी थी। कल्हण की राजतरंगिनी में परिहासपुर के निर्माण का वर्णन मिलता है।"Jammu, Kashmir, Ladakh: Ringside Views," Onkar Kachru and Shyam Kaul, Atlantic Publishers, 1998, ISBN 9788185495514"District Census Handbook, Jammu & Kashmir https://web.archive.org/web/20160512072405/https://books.google.com/books?id=cb7UAAAAMAAJ 12 मई 2016 ," M. H. Kamili, Superintendent of Census Operations, Jammu and Kashmir, Government of India"Restoration of Panchayats in Jammu and Kashmir," Joya Roy (Editor), Institute of Social Sciences, New Delhi, India, 1999"Land Reforms in India: Computerisation of Land Records," Wajahat Habibullah and Manoj Ahuja (Editors), SAGE Publications, India, 2005, ISBN 9788132103493 मंदिर कल्हण के अनुसार ललितादित्य ने यहाँ अपना निवास और चार मंदिरों का निर्माण करा। इसमें से एक विष्णु (मुक्तकेशव) को समर्पित था, जिसमें 84,000 तोले सोने की प्रतिमा स्थापित करी गई। इसी तरह के एक मंदिर में चांदी की एक प्रतिमा थी। उन्होंने एक भगवान बुद्ध की तांबे की प्रतिमा बनवाई जो "आकाश को छूती थी"। मुख्य मंदिर ललितादित्य द्वारा बनाए गए मार्तंड के मंदिर से अधिक बड़ा था।Stein, Mark Aurel 1879 Kalhana's Rajtarangini: A chronicle of the kings of Kaśmīr reprint 1979 Motilal Banarsidass Delhi 611093094 online version of Kalhana's Rajatarangini in English https://web.archive.org/web/20160409222316/https://archive.org/stream/RajataranginiOfKalhana-English-JogeshChunderDuttVolumes12/Rajatarangini-JogeshChunderDuttVol2_djvu.txt 9 अप्रैल 2016 राजा ललितादित्य के देहांत के बाद उनके पुत्र ने अपना निवास बदल दिया और परिहासपुर राजधानी का दर्जा खो बैठा। झेलम नदी परिहासपुर से पूर्वोत्तर में बहती है जहाँ सिन्द नदी शादपुर संगम में उसमें विलय होती है। पहले ज़माने में यह संगम परिहासपुर के पास होता था। नदी के मार्ग में यह बदलाव प्राकृतिक नहीं, बल्कि राजा अवंतिवर्मन के काल (855–883 ईसवी) में सुय्या पंडित द्वारा करा गया, जो राजा के विख्यात वास्तुशास्त्री थे और जिनके नाम पर आधुनिक सोपोर (सुय्यापुर) का नाम पड़ा है। नदीमार्ग के बदलते ही परिहासपुर का महत्व घट गया। नामार्थ "परिहासपुर" का अर्थ "परिहास (हँसने) की नगरी" है।Jasrotia, Sonia New Discovered Buddhist Heritage of Baramulla District (Kashmir) http://www.saarcculture.org/index.php?option=com_content&view=article&id=202 https://web.archive.org/web/20150828153345/http://www.saarcculture.org/index.php?option=com_content&view=article&id=202 28 अगस्त 2015 dead 9 जुलाई 2019 इन्हें भी देखें बारामूला ज़िला ललितादित्य मुक्तपीड सन्दर्भ श्रेणी:जम्मू और कश्मीर में पुरातत्व स्थल श्रेणी:भारत में बौद्ध मंदिर श्रेणी:भारत में हिन्दू मंदिर श्रेणी:बारामूला ज़िला