Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बल्तिस्तान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|बल्तिस्तान (गहरा नीला एवं हल्का नीला) right|thumb|300px|स्कर्दू नगर right|thumb|300px|कारगिल की बलती बालिकायें बल्तिस्तान (बलती, लद्दाख़ी व तिब्बती: སྦལ་ཏི་སྟཱན) राजनैतिक रूप से विवादित क्षेत्र है जो काराकोरम के दक्षिण तथा सिन्धु नदी के उत्तर में स्थित है। यह अत्यन्त पर्वतीय क्षेत्र है और इस क्षेत्र की औसत ऊँचाई ३३५० मीटर से अधिक है। इसे 'लघु तिब्बत' भी कहते हैं। इसका क्षेत्रफल लगभग 27,400 किमी2 है। इस क्षेत्र में बलती भाषा बोली जाती है जो तिब्बती लिपि में लिखी जाती है। इस क्षेत्र के अधिकांश लोग मुसलमान हैं। स्कर्दू तथा कारगिल यहाँ के मुख्य कस्बे हैं। इस क्षेत्र का अधिकांश भाग पाकिस्तान के अधीन (गिलगित-बल्तिस्तान) है और कुछ भाग भारत के अधीन (जम्मू और कश्मीर)। यह क्षेत्र सिन्धु नदी की घाटियों से बना है। बल्तिस्तान के दक्षिण-पूर्व में भारत और पाकिस्तान के बीच की नियन्त्रण रेखा है।Victoria Schofield Kashmir in Conflict I. B. Taurus & Co London and New York 2003 First published in 2000 1860648983 https://books.google.com/books?id=rkTetMfI6QkC&pg=PA8 8Cheema Brig Amar, The Crimson Chinar: The Kashmir Conflict: A Politico Military Perspective https://books.google.com/books?id=Qc25BwAAQBAJ&pg=PA30 2015 Lancer Publishers 978-81-7062-301-4 30 इन्हें भी देखें स्कर्दू ज़िला गिलगित-बल्तिस्तान बलती भाषा सन्दर्भ श्रेणी:भारत का भूगोल श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान