411 REFERENCE · Wikipedia
पोपटराव पवार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पोपटराव पवार (जन्म : १९६०) महाराष्ट्र सरकार के आदर्श ग्राम कार्यक्रम के निदेशक हैं। वे हमारे युवा पीढ़ी के सबसे अग्रणी जल योद्धाओं में से एक हैं। वैसे तो पवार का मूल निवास स्थान महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का हिवरे बाजार गाँव है, लेकिन इनकी शिक्षा पुणे शहर में हुई, जहां के विश्वविद्यालय से उन्होंने एम कॉम की परीक्षा उत्तीर्ण की। किस प्रकार पवार गांव के विकास और समृद्धि के लिए समर्पित हुए, यह भी एक मजेदार घटना है। सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए 08 नोव्हेंबर 2021 को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया.
बाहरी कड़ियाँ
पोपटराव पवार : आदर्श गांव के निर्माता
श्रेणी:सामाजिक कार्यकर्ता