411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रमंडल फाउंडेशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रमंडल फाउंडेशनCommonwealth Foundation 250px लोगो सीएफ 1966 y अंतरसरकारी संगठन मर्लबरो हाउस, लन्दन ४९ सदस्य राज्य अध्यक्ष श्री बाबु चेकितन सर्वांसिंघ महानिदेशक ऐनी गेलगर राष्ट्रकुल commonwealthfoundation.com
राष्ट्रमंडल फाउंडेशन या ''कॉमनवेल्थ फाउंडेशन (सीएफ) एक अंतर सरकारी संगठन है जिसकी स्थापना राष्ट्रमंडल प्रमुखों द्वारा 1966 में राष्ट्रमंडल सचिवालय के एक साल बाद की गई थी। फाउंडेशन लंदन के मार्लबोरो हाउस में स्थित है, जोकि एक पूर्व शाही महल था, तथा राष्ट्रमंडल के प्रमुख, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा इन राष्ट्रमंडल संस्थानों के उपयोग के लिए सौंपा गया था। नागरिक समाज समन्वयक एजेंसी के रूप में राष्ट्रमंडल फाउंडेशन राष्ट्रमंडल देशों में विभिन्न कार्यक्रम चलता है। यह 49 सदस्य राष्ट्रों द्वारा शाषित व वित्त-पोषित है। फाउंडेशन नागरिक संस्थानों एवं प्रशानिक संस्थानों के बीच बेहतर जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के लिए संसाधन, अनुदान और पहुँच प्रदान करता है। राष्ट्रमंडल फाउंडेशन की सदस्यता स्वैच्छिक है और राष्ट्रमंडल की सदस्यता से अलग है, अतः सभी राष्ट्रमंडल देश इसका हिस्सा नहीं हैं।
इसका काम राष्ट्रमंडल प्राथमिकताओं की उपलब्धि में नागरिक समाज को मजबूत करना है: लोकतंत्र और सुशासन, मानव अधिकारों और लैंगिक समानता, गरीबी उन्मूलन, जन-केंद्रित और सतत विकास, कला और संस्कृति को बढ़ावा देना। फाउंडेशन उस व्यापक उद्देश्य की सेवा जारी रखता है जिसके लिए इसे मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग में लिखा गया था।http://www.commonwealthfoundation.com/about/index.cfm Commonwealth Foundation – About Us 5 January 2006 bot: unknown https://web.archive.org/web/20060105094948/http://www.commonwealthfoundation.com/about/index.cfm 5 January 2006
स्थापना और लक्ष
जहाँ राष्ट्रमंडल सचिवालय राष्ट्रमंडल के राजनीतिक प्रयासों का समर्थन करने के लिए स्थापित किया गया था, वहीँ "फाउंडेशन को इस उम्मीद में लाया गया था कि यह इस बात को और अधिक पदार्थ देगा कि राष्ट्रमंडल सरकारों के साथ-साथ लोगों का भी संघ है।"Chadwick J., 1969, "The Commonwealth Foundation: Progress 1966–1969"; Royal Society of Medicine 62 (11P1), pp. 1145–1147.
1 मार्च 1966 को, कॉमनवेल्थ फाउंडेशन एक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत हुआ और अंग्रेजी कानून के तहत अस्तित्व में आया। इसके ट्रस्ट डीड के अनुसार फाउंडेशन का उद्देश्य:'(जनता के हित में)राष्ट्रमंडल के भीतर कुशल और सीखे गए व्यवसायों या कुशल सहायक व्यवसायों में ज्ञान प्राप्ति और आचरण के मानकों को बनाए रखना और सुधारना' है। इसके आधार पर, अधिक विशिष्ट उद्देश्य विकसित किए गए थे, जिन्हें 1969 में संक्षिप्त रूप में इस प्रकार प्रस्तुत किया गया:Chadwick, J., 1982, The Unofficial Commonwealth: The Story of the Commonwealth Foundation 1965–1980, p. 65.
राष्ट्रमंडल-व्यापी पेशेवर संघों की वृद्धि को प्रोत्साहित करना।
"वि-अंग्रेजीकरण" की सामान्य प्रक्रिया में राष्ट्रीय पेशेवर संगठनों की सहायता करना।
क्षेत्रीय व्यावसायिक गतिविधि को बढ़ावा देना।
कौशल और अनुभव के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना।
मुद्रण और प्रकाशन के माध्यम से अनुभव को व्यापक बनाने में सहायता करना।
इसके आधार पर फाउंडेशन ने काम के तीन मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करके इन उद्देश्यों को लागू करना शुरू किया यानी राष्ट्रमंडल-व्यापी पेशेवर संगठनों के निर्माण की सुविधा; मुद्रित जानकारी का प्रसार करना और व्यक्तियों के पेशेवर विकास का समर्थन करना। फाउंडेशन के मामूली बजट को देखते हुए, संगठन की भूमिका "कार्यकारी की तुलना में अधिक उत्प्रेरक" समझा जाता है।Chadwick J., 1982, The Unofficial Commonwealth: The Story of the Commonwealth Foundation 1965–1980, p. 64.
सदस्यगण
वर्तमान में, फाउंडेशन के 49 सदस्य देश हैं:
4
अफ्रीका
बोत्सवाना
बुरुण्डी
कैमरून
घाना
केन्या
लेसोथो
मलावी
मॉरीशस
मोज़ाम्बीक
नामीबिया
नाइजीरिया
रवांडा
सेशेल्स
सिएरा लियोन
दक्षिण अफ्रीका
स्वाज़ीलैंड
तंजानिया
युगांडा
ज़ाम्बिया
अमेरिका
अण्टीगुआ और बारबूडा
बहामास
बारबाडोस
बेलीज़
कनाडा
डोमिनिका
ग्रेनाडा
गुयाना
जमैका
सेंट लूसिया
सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स
त्रिनिदाद और टोबैगो
एशिया
अफगानिस्तान
बांग्लादेश
भूटान
ब्रुनेई
भारत
मलेशिया
पाकिस्तान
श्रीलंका
यूरोप
बेल्जियम
साइप्रस
माल्टा
यूनाइटेड किंगडम
ओशिनिया
ऑस्ट्रेलिया
किरिबाती
न्यूजीलैंड
पापुआ न्यू गिनी
सोलोमन द्वीप
टोंगा
एसोसिएट सदस्य राज्य
इसके अलावा, फाउंडेशन में एक एसोसिएट सदस्य राज्य है:
जिब्राल्टर (2004 से)
अन्य राष्ट्रमंडल राष्ट्र
बाकी के राष्ट्रमंडल देश जो कि फाउंडेशन के सदस्य नहीं हैं:
फ़िजी
गाम्बिया
नाउरु
संत किट्स और नेविस
समोआ
सिंगापुर
तुवालू
वानुअतु
इन्हें भी देखें
राष्ट्रमण्डल सचिवालय
उच्चायोग:दो राष्ट्रमंडल देशों के बीच के राजनयिक मिशन, जिन्हें दूतावास के बजाय, आमतौर पर उच्चायोग कहा जाता है।
राष्ट्रमंडल खेल
राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक
राष्ट्रमंडल के प्रमुख
राष्ट्रमंडल से निलंबन
राष्ट्रमंडल देशों की सूचि
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक वेबसाइट
Commonwealth Foundation
Commonwealth Secretariat
Commonwealth Professional Associations
Association of Commonwealth Archivists and Record Managers
Association of Social Anthropologists of the UK and Commonwealth
Commonwealth Association of Architects
Commonwealth Association of Museums
Commonwealth Association of Planners
Commonwealth Association of Public Sector Lawyers
Commonwealth Association of Public Administration and Management
Commonwealth Association of Science, Technology and Mathematics Educators
Commonwealth Association of Surveying and Land Economy
Commonwealth Dental Association
Commonwealth Forestry Association
Commonwealth Judicial Education Institute
Commonwealth Lawyers Association
Commonwealth Local Government Forum
Commonwealth Nurses Association
Commonwealth Parliamentary Association
Commonwealth Pharmaceutical Association
Commonwealth Press Union
Professional Centres
Malaysia Federation of Professional Bodies
Singapore Professional Centre
Organisation of Professional Associations of Sri Lanka
Other useful links
Association of Commonwealth Universities
Commonwealth Broadcasting Association
Commonwealth Institute
*
श्रेणी:अंतरसरकारी संसथान