411 REFERENCE · Wikipedia
द फास्ट एंड द फ्यूरियस (1955 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द फास्ट एंड द फ्यूरियस The Fast and the Furious (1955 film).jpg फिल्म का पोस्टर जॉन आयरलैंड
एडवर्ड सेम्प्सन रॉजर कॉरमेन रॉजर कॉरमेन
जीन हॉवेल
जेरोम ओडलूम जॉन आयरलैंड
डोरोथी मालोन अमेरिकन इंटरनेशनल पिक्चर्स पालो आल्टो प्रोडक्शंस 1955 02 15 संयुक्त राज्य 73 मिनट संयुक्त राज्य अंग्रेजी $50,000 $250,000
thumb|पूरी फिल्म
द फास्ट एंड द फ्यूरियस 1955 की एक अमेरिकी फ़िल्म है।
संक्षेप
ट्रक चालक फ्रैंक वेबस्टर (जॉन आयरलैंड) जेल से भाग निकलता है, जहाँ वह उस हत्या के आरोप में कैद था, जो उसने की ही नहीं। कुछ समय बाद रेडियो समाचार रिपोर्टों के आधार पर कई नागरिक उसे एक छोटी कॉफी शॉप में घेर लेते हैं, लेकिन वह उनसे बच निकलता है। थोड़ी दूर जाकर ही वह कॉनी (डोरोथी मालोन) नाम की एक युवा महिला का अपहरण कर लेता है। फ्रैंक अपनी कार में कॉनी को बिठाकर निकल पड़ता है, लेकिन कॉनी कई बार बच निकलने की कोशिश करती है, जिससे परेशान होकर वह उसके साथ बहुत क्रूरता से बर्ताव करता है। दोनों का यह आपसी संघर्ष जल्दी ही प्यार में बदल जाता है।
पुलिस से बचते बचाते वे दोनों देश की सीमा पर हो रही एक स्पोर्ट्स कार रेस में पहुँचते है, और फ्रैंक रेस में शामिल होकर मेक्सिको की ओर भागने की योजना बनाता है। कॉनी का एक दोस्त, फैबर (ब्रूस कार्लिस्ले) भी रेस में शामिल है और फ्रैंक के बारे में और जानने की कोशिश करता है। रेस के दौरान फ्रैंक भागने के मुकाबले दुर्घटनाग्रस्त फैबर की सहायता करने का निश्चय करता है, लेकिन कॉनी फ्रैंक की मेक्सिको पहुंचने की योजना के बारे में पुलिस को बता देती है, ताकि वह मुकदमे के बाद बरी हो जाए। आखिरी पल में, फ्रैंक भी उसके फैसले से सहमत हो जाता है, और पुलिस उसे पकड़ लेती है।
पात्र
जॉन आयरलैंड - फ्रैंक वेबस्टर के रूप में
डोरोथी मालोन - कॉनी एडैयर के रूप में
ब्रूस कार्लिस्ले - फैबर
इरिस एड्रियन - विल्मा बेल्डिंग
स्नब पोलार्ड - एक पार्क का माली
इन्हें भी देखें
द फास्ट एंड द फ्यूरियस (2001 फ़िल्म)
सन्दर्भ
Arkoff, Samuel Z. and Richard Turbo. Flying Through Hollywood By the Seat of My Pants. New York: Birch Lane Press, 1992. 978-1-5597-2107-3.
Corman, Roger and Jim Jerome. How I Made a Hundred Movies in Hollywood and Never lost a Dime. London: Lars Müller Publishers, 1990. 978-0-3945-6974-1.
Frank, Alan. The Films of Alan Frank: Shooting My Way Out of Trouble. Bath, UK: Bath Press, 1998. 978-0-6880-0842-0.
Maltin, Leonard. Leonard Maltin's 2012 Movie Guide. New York: Plume, 2011. 978-0-4522-9735-7.
McGee, Mark.Faster and Furiouser: The Revised and Fattened Fable of American International Pictures. Jefferson, North Carolina: McFarland & Company, 1996. 978-0-7864-0137-6.
बाहरी कड़ियाँ
The Fast and the Furious (1955 film) द फास्ट एंड द फ्यूरियस
ULWfHcfScXo The Fast and the Furious
The_Fast_and_the_Furious The Fast and the Furious
0046969 The Fast and the Furious
74602 The Fast and the Furious
श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में