Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सरला देवी चौधरानी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|सरला देवी चौधुरानी सरला देवी चौधुरानी (९ सितम्बर १८७२ - १८ अगस्त १९४५) https://www.bbc.com/hindi/india-42860712 संग्रहीत प्रति 10 जून 2020 https://web.archive.org/web/20200504063044/https://www.bbc.com/hindi/india-42860712 4 मई 2020 live भारत में पहली महिला संगठन की संस्थापक थी। उन्हें पंजाब की शेरनी भी कहा जाता हैं। उन्हें १९१० में इलाहाबाद में भारत स्त्री महामंडल की संस्थापक के तौर पर जाना जाता है। संगठन के प्राथमिक लक्ष्यों में से एक यह कि था महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए, जो उस समय अच्छी तरह से विकसित नहीं हुआ था। संगठन ने पूरे भारत में महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए लाहौर (उस समय अविभाजित भारत का हिस्सा), इलाहाबाद, दिल्ली, कराची, अमृतसर, हैदराबाद, कानपुर, बंकुरा, हजारीबाग, मिदनापुर और कोलकाता (पूर्व कलकत्ता) में कई कार्यालय खोल दिए थे। उच्च शिक्षा, सौम्य सी नज़र आने वाली सरला देवी की भाषाओं, संगीत और लेखन में गहरी रुचि थी. सरला रविंद्रनाथ टैगोर की भतीजी भी थीं। https://www.bbc.com/hindi/india-42860712 संग्रहीत प्रति 10 जून 2020 https://web.archive.org/web/20200504063044/https://www.bbc.com/hindi/india-42860712 4 मई 2020 live जन्म सरला देवी का जन्म १८७२ में कोलकाता में एक प्रसिद्ध बंगाली बौद्धिक परिवार में हुआ था। उनके पिता जानकीनाथ घोषाल बंगाल कांग्रेस के सबसे पूर्व सचिव थे और उनकी माँ स्वर्णकुमारी देवी बंगाली साहित्य की पहली सफल महिला उपन्यासकार थीं। १८८६ में, उन्होंने अपनी विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। १८९० में, उन्होंने बी.ए. की कलकत्ता विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में परीक्षा दी और पदमावती स्वर्ण पदक प्राप्त किया। १९०५ में पंडित रामभज दत्त चौधरी से उनकी शादी हुई थी। उन्होंने गाँधी जी के साथ भी काम किया था। सरलादेवी २९ साल की थी जब मोहनदास गाँधी ने पहली बार १९०१ में उन्हें देखा था। वह एक ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कर रही थी जिसमें उन्होंने एक गीत गाया जो उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी के लिए लिखा था।http://www.telegraph.co.uk/news/worldnews/1539488/Revealed-the-beauty-who-bewitched-Gandhi.html संग्रहीत प्रति 29 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20170219133738/http://www.telegraph.co.uk/news/worldnews/1539488/Revealed-the-beauty-who-bewitched-Gandhi.html 19 फ़रवरी 2017 live सन्दर्भ श्रेणी:१९४५ में निधन श्रेणी:भारतीय नारीवादी श्रेणी:भारतीय महिला