411 REFERENCE · Wikipedia
दिल देके देखो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
धारावाहिक दिल देके देखो (टीवी श्रृंखला)
दिल देके देखो दिल देके देखो.jpg दिल देके देखो का पोस्टर शशधर मुखर्जी नासिर हुसैन उषा खन्ना नासिर हुसैन शम्मी कपूर, आशा पारेख 2 अक्टूबर, 1959 भारत हिन्दी
दिल देके देखो 1959 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। नासिर हुसैन की यह तुमसा नहीं देखा (1957) के बाद निर्देशक के रूप में दूसरी फिल्म है। इसमें आशा पारेख नायिका के रूप में अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत करती हैं। यह संगीतकार उषा खन्ना की भी पहली फिल्म है।मोहब्बत करके भी Asha Parekh ने इस वजह से जिंदगी भर नहीं की शादी, जानिए क्या थी वजह https://www.abplive.com/entertainment/asha-parekh-did-not-marry-for-the-rest-of-her-life-because-of-this-even-after-being-in-love-this-was-the-reason-2084928 17 दिसम्बर 2023 www.abplive.com 20 मार्च 2022 hi
संक्षेप
नीता (आशा पारेख) यू.के. स्थित उद्योगपति जगतनारायण की इकलौती बेटी है। उसकी शादी की उम्र हो गई है और कैलाश, चंदर और राजा उसे लुभाना चाहते हैं। वह कैलाश और राजा के मुकाबले चंदर को पसंद करती है। लेकिन बाद में उसका मन बदल जाता है और उसे राजा से प्यार हो जाता है। हालात में नाटकीय मोड़ तब आता है जब जगतनारायण और नीता को पता चलता है कि राजा वैसा नहीं है जैसा वह होने का दावा करता है।
जब राजा अपना बचाव करता है और खुद को रूप (शम्मी कपूर) कहता है। तो उसकी अपनी माँ इस दावे से इनकार करती है और इसके बजाय कहती है कि चंदर उसका इकलौता बेटा रूप है। राजा को अब खुद को रूप साबित करने का प्रयास करना होगा और उसे एहसास होता है कि यह वास्तव में एक कठिन काम है।
मुख्य कलाकार
शम्मी कपूर — रूप
आशा पारेख — नीता नारायण
सुलोचना लाटकर — जमुना
राज मेहरा — जगत नारायण
रणधीर — टॉम
राजेन्द्रनाथ — कैलाश
संगीत
गायन मजरुह सुल्तानपुरी उषा खन्ना रही मिल गए राहों में मोहम्मद रफ़ी 3:29 यार चुलबुला है मोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले 5:46 दिलरुबा मेरी नीता मोहम्मद रफ़ी 3:17 प्यार की कसम मोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले 4:18 मेघा रे बोले मोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले 6:21 बड़े है दिल के काले मोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले 3:34 हम और तुम और ये समां मोहम्मद रफ़ी 3:19 मेघा रे बोले मोहम्मद रफ़ी 2:09 दो एकम दो दो दूनी चार मोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले 4:00 बोलो बोलो कुछ तो बोलो मोहम्मद रफ़ी 4:17 दिल देके देखो दिल देके देखो मोहम्मद रफ़ी 4:12
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0230141 दिल देके देखो
श्रेणी:1959 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:उषा खन्ना द्वारा संगीतबद्ध फिल्में