Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शिमकंद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शिमकंद (कज़ाख़: Шымкент) कज़ाख़स्तान में स्थित एक शहर है, जो उज़्बेकिस्तान के सीमा के समीप है। अलमाती और अस्ताना के साथ, यह देश के गणतांत्रिक महत्त्व वाले शहरों में से एक है। जून 2018 तक, शिमकंद की जनसंख्या 10,02,291 है, जो इसे कज़ाख़स्तान का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर बनाता है। शिमकंद एक संस्कृतिक और अर्थिक केन्द्र है। यह अलमाती के लगभग 690 km पश्चिम, अस्ताना के 120 km दक्षिण तथा ताशकंद के 120 km उत्तर स्थित है। शहर शिमकंद अंतरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र द्वारा अन्य शहरों और देशों से जुड़ा है। यह एक महत्तवपूर्ण रेलवे स्थान भी है। शिमकंद की बस प्रणाली और आधारिक सरंचना अन्य शहरों को पहुँचने में सरलता देती है। प्राचीन काल में शिमकंद रेशम मार्ग का भाग था और व्यापार तथा संस्कृतिक विनिमय में सहायता किया। इस कारण यह शहर अपने संस्कृति, इतिहास और अर्थव्यवस्था के लिए ख्यात है। शिमकंद की अर्थव्यवस्था हाल के वर्षों में सुधरती जा रही है। इसका लक्ष्य अपनी आधारिक सरंचना आधुनिक बनाना है। यहाँ के अनेक विश्वविद्यालयों भी है। == संदर्भ ==