Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

2026 शीतकालीन ओलंपिक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

2026 शीतकालीन ओलंपिक | मिलानो कॉर्टिना 2026: XXV (25th) ओलंपिक शीतकालीन खेलों का परिचय 2026 शीतकालीन ओलंपिक्स (इटालियन: Olimpiadi invernali del 2026) जिसे मिलानो कॉर्टिना 2026 के नाम से जाना जाता है, एक अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है, जो 6 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक लॉम्बार्डी और उत्तरपूर्वी इटली के विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। 2026 में 25वाँ शीतकालीन ओलंपिक इटली के शहर मिलान (लॉम्बार्डी) और कोर्टिना (उत्तरपूर्वी इटली) में आयोजित किया जायेगा। मिलानो कॉर्टिना 2026: संयुक्त बोली और आयोजन स्थलों 24 जून 2019 को 134वें IOC सत्र में मिलान और कॉर्टिना डी'अम्पेज़ो की संयुक्त बोली को 2026 शीतकालीन ओलंपिक्स की मेजबानी के लिए चुना गया। इसने स्टॉकहोम और ओरे (स्वीडन) की संयुक्त बोली को हराया। यह पहली बार होगा जब ओलंपिक खेलों को आधिकारिक रूप से कई शहरों द्वारा सह-मेजबानी किया जाएगा: मिलान मुख्य रूप से आइस स्पोर्ट्स की मेजबानी करेगा। अन्य खेल कॉर्टिना, वाल्टेलिना और फिएमे घाटी में आयोजित किए जाएंगे। इटली की ओलंपिक मेजबानी का इतिहास इटली चौथी बार ओलंपिक्स और तीसरी बार शीतकालीन ओलंपिक्स की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले, कॉर्टिना डी'अम्पेज़ो ने 1956 शीतकालीन ओलंपिक्स की मेजबानी की थी। नई ओलंपिक स्पर्धा: स्की माउंटेनियरिंग 2026 शीतकालीन ओलंपिक्स में पहली बार स्की माउंटेनियरिंग को एक आधिकारिक ओलंपिक खेल के रूप में शामिल किया जाएगा। साथ ही, यह IOC अध्यक्ष किर्स्टी कोवेंट्री के नेतृत्व में होने वाला पहला ओलंपिक आयोजन होगा। श्रेणी:शीतकालीन ओलंपिक श्रेणी:2026 में बहु-खेल आयोजन