Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हर्मिटेज संग्रहालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb| हर्मिटेज संग्राहलय रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में कला और संस्कृति का एक संग्राहलय है। यह दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है। इसकी प्रदर्शनियों में पुरातनता, पश्चिमी यूरोप, मध्य पूर्व, रूसऔर कई अन्य युगों, देशों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली 3 मिलियन से अधिक प्रदर्शनी शामिल हैं। इसकी नींव सन् 1764 में रखी गई थी, जब वहाँ की तात्कालिक महारानी कैथरीन द ग्रेट ने पश्चिमी यूरोपीय चित्रों का एक बड़ा संग्रह खरीदा था। संग्रहालय में नेवा तटबंध पर सेंट पीटर्सबर्ग के ऐतिहासिक केंद्र में स्थित पाँच इमारतें हैं। विंटर पैलेस का निर्माण 1754-1762 में फ्रांसेस्को बार्टोलोमो रास्त्रेली ने किया था। 1764-75 में, कैथरीन द ग्रेट के आदेश पर, जीन-बैप्टिस्ट वैलिन डे ला मोथे और यूरी फ़ेल्टेन द्वारा स्मॉल हर्मिटेज का निर्माण किया गया था। 1771-87 में, यूरी फ़ेल्टेन ने ग्रेट हर्मिटेज का निर्माण किया। 1783-87 में, जियाकोमो क्वारेनघी डिज़ाइन के आधार पर, हर्मिटेज थिएटर का निर्माण किया गया था। इस समूह को पूरा करने के लिए, 1842-51 में लियो वॉन क्लेंज़ ने सम्राट संग्रहालय के लिए न्यू हर्मिटेज का निर्माण किया। यह 1852 से जनता के लिए खुला है। आर्ट न्यूज़पेपर ने 2022 में 2,812,913 आगंतुकों के साथ सबसे अधिक देखे जाने वाले कला संग्रहालयों की अपनी सूची में संग्रहालय को 10वां स्थान दिया।https://bengoeswhere.com/2024/10/31/russia-the-gleaming-treasures-of-hermitage-museum/ RUSSIA: The Gleaming Treasures of Hermitage Museum 31 अक्टूबर 2024 बेन गोज़ व्हेयर en संग्रहालय के संग्रह में ढाई शताब्दियों से वृद्धि हो रही है, और अब इसमें 17,000 पेंटिंग और 600,000 ग्राफिक कार्य, 12,000 से अधिक मूर्तियां और 300,000 शिल्प कार्य, 700,000 पुरातत्व और 1,000,000 मुद्राशास्त्रीय खोजें शामिल हैं। स्टेट हर्मिटेज में आप लियोनार्डो दा विंची, राफेल, टिसियानो, रेम्ब्रांट, रूबेन्स, मैटिस और पिकासो की उत्कृष्ट कृतियाँ देख सकते हैं।https://artsandculture.google.com/partner/the-state-hermitage-museum The State Hermitage Museum, St. Petersburg, Russia गूगल आर्ट्स & कल्चर en 11 मार्च 2025 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:संग्रहालय