411 REFERENCE · Wikipedia
ध्रुवक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
thumb|एक ध्रुवीकरण फिल्टर परावर्तन (शीर्ष) को कम कर शीशे के माध्यम से देखना संभव बनाता है।
ध्रुवक या ध्रुवीयक विद्युत चुंबकीय तरंगों (प्रकाश) के एक अस्पष्ट या मिश्रित ध्रुवीकरण वाले किरणपुंज को एक सु-स्पष्ट किरणपुंज में परिवर्तित करने वाली युक्ति है। ध्रुवको का प्रयोग कई प्रकाशीय तकनीकों और उपकरणों में किया जाता है और ध्रुवीकरण फिल्टर फोटोग्राफी (छायांकन) और द्रव क्रिस्टल प्रादर्शी प्रौद्योगिकी में प्रयोग किए जाते है।
ध्रुवक को दो सामान्य श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है: अवशोषक ध्रुवक, जहां उपकरण के द्वारा अवांछित ध्रुवीकरण अवस्थाओं का अवशोषण किया जाता है और किरणपुंज-विभाजक ध्रुवक, जहां अध्रुवीकृत किरणपुंज को दो विपरीत ध्रुवीकरण अवस्थाओं वाले किरणपुंज में विभाजित किया जाता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
इन्हें भी देखें
श्रेणी:प्रकाश
श्रेणी:विद्युत चुम्बकीय वर्णक्रम
श्रेणी:तकनीकी और अभियान्त्रिकी
श्रेणी:फोटोग्राफिक तकनीक