411 REFERENCE · Wikipedia
वास्तविक विधि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2022
वास्तविक विधि(Hard law) का अर्थ है- वास्तव में बाध्यकारी विधिक लेखपत्र(legal instruments) और विधियाँ। शिथिल विधि(soft law) के विपरीत, वास्तविक विधि से राज्यों और अन्य संबन्धित व्यक्तियों के अधिकारों और वस्तुतः बाध्यकारी दायित्वों की उत्पत्ति होती है । यह शब्द सामान्यतः अंतरराष्ट्रीय विधि के क्षेत्र में प्रयुक्त होता है, जहां शासन करने वाला कोई संप्रभु निकाय नहीं होता है।
वास्तविक विधि का अर्थ है बाध्यकारी कानून। कोई नियम, लेखपत्र या निर्णय विधि के रूप में तब मान्य होता है जब वह आदेशात्मक और निदेशात्मक प्रवृत्ति का होता है। अन्तर्राष्ट्रीय विधि के क्षेत्र में स्व-निष्पादित संधियों या अंतर्राष्ट्रीय समझौतों और साथ ही प्रथागत कानूनों को वास्तविक विधि माना जाता है। इन लेखपत्रों के परिणामस्वरूप देशों(राज्यों) और अन्य अंतरराष्ट्रीय व्यक्तियों के लिए विधिक रूप से प्रवर्तनीय प्रतिबद्धताओं का जन्म होता है।
अंतर्राष्ट्रीय कठोर कानून के स्रोत:
1.संधियाँ (अथवा सम्मेलन या अंतर्राष्ट्रीय समझौते),
2.संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव और
3.प्रथागत अन्तर्राष्ट्रीय कानून।
श्रेणी:प्रकारानुसार विधि
श्रेणी:विधि दर्शन