411 REFERENCE · Wikipedia
सतून प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सतून थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के क्रा थलसंधि भाग में स्थित है। पश्चिम में यह अंडमान सागर से तटवर्ती है और इसकी दक्षिणीपूर्व सीमा मलेशिया के पेरलिस राज्य से लगी हुई है।
== लोग ==
सतून थाईलैण्ड के चार प्रान्तों में से एक है जिनमें मुस्लिम समुदाय की बहुसंख्या है। यहाँ लगभग ६८% लोग मुस्लिम और ३२% बौद्ध धर्मी हैं। मुस्लिम अधिकतर मलय जाति के वंशज हैं हालाँकि जनगणना में केवल १०% ने स्वयं को मलय बताया था। स्थानीय मलय उपभाषा पत्तानी मलय से भिन्न और केदाह की मलय से मिलती-जुलती है।
== इन्हें भी देखें ==
थाईलैण्ड के प्रान्त
दक्षिणी थाईलैण्ड
== सन्दर्भ ==