Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ख़ानगई पर्वत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|मध्य मंगोलिया में स्थित ख़ानगई पर्वत thumb|230px|ख़ानगई पर्वतों के बीच तेरख़िइन त्सगाआन झील ख़ानगई पर्वत (मंगोल: Хангайн нуруу, अंग्रेज़ी: Khangai Mountains) मध्य मंगोलिया में स्थित एक पर्वत शृंखला है। यह मंगोलिया की राजधानी उलान बतोर से लगभग ४०० किमी पश्चिम पर स्थित है। ख़ानगई के पहाड़ अल्ताई पर्वतों से पूर्व में और सायन पर्वतों से दक्षिण की तरफ़ हैं। ५०० किमी तक चलने वाली ख़ानगई शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ लगभग ४,००० मीटर लम्बा ओतगोनतेंगर (Отгонтэнгэр, Otgontenger) है। इन पहाड़ों से ओरख़ोन, सेलेंगे, इदर और ज़वख़ान नदियाँ निकलती हैं और इसी क्षेत्र में ओरोग और बोओन झीलें भी स्थित हैं। पश्चिम में यह पर्वत ख़त्म होते हैं और महान झील द्रोणी शुरू होती है।Historical dictionary of Mongolia, Alan J. K. Sanders, Scarecrow Press, 2010, ISBN 978-0-8108-6191-6, ... KHANGAI. Mountains situated in central Mongolia, extending for some 500 kilometers across eastern Zavkhan, northern Bayankhon-gor, Arkhangai, and Övörkhangai Provinces. The highest peak is Otgontenger ... नाम का उच्चारण 'ख़ानगई' में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है। इन्हें भी देखें अल्ताई पर्वत सायन पर्वत मंगोलिया सन्दर्भ 2 श्रेणी:पर्वतमालाएँ श्रेणी:मंगोलिया की पर्वतमालाएँ श्रेणी:मंगोलिया के पर्वत श्रेणी:मंगोलिया का भूगोल श्रेणी:मध्य एशिया के पर्वत