411 REFERENCE · Wikipedia
ठाणे क्रीक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पड़ोस Mumbai महराष्ट्र ठाणे कोल 19.02 72.97
ठाणे क्रीक, मुंबई बंदरगाह में खुलने वाले, उल्हास नदी के मुहाने का एक भाग है। ठाणे शहर, ठाणे कोल के किनारे स्थित है। इसमें मुंब्रा रेतीबंदर से लेकर मानखुर्द-वाशी पुल तक का क्षेत्र शामिल है। इस क्षेत्र को बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी ने एक महत्वपूर्ण पक्षी विहार का दर्जा दिया है, क्योंकि यह क्षेत्र मराल, प्रवासी पक्षियों और अन्य जलीय पक्षियों का घर है। ठाणे कोल पुराने समय में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह था और कोपरी और कल्याण इसके प्रमुख पत्तन थे, हालाँकि लंबे समय से इनमें गाद भर चुकी है और इनका प्रयोग बंद हो गया है।
सन्दर्भ
श्रेणी:मुम्बई
श्रेणी:महाराष्ट्र