411 REFERENCE · Wikipedia
बाञ्जुल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बांजुल Banjul en बांजी नगर Banjul-King-Fahad-Mosque-2007.jpg 300px बांजुल की राजा फ़हद मस्जिद और उसका प्रवेश Banjul SPOT 1045.jpg 300px बांजुल का उपग्रह चित्र Gambia 300 गाम्बिया का मानचित्र GM देश गाम्बिया क्षेत्र बांजुल Founded 1816 12 93 २०१३ की जनगणना 31301 auto 357238 auto 13 27 11 N 16 34 39 W d 0 0
बांजुल (en Banjul no), आधिकारिक नाम बांजुल नगर है, गाम्बिया की राजधानी है। बांजुल नगर की जनसंख्या मात्र ३४,८२८ है जबकि वृहदतर बांजुल क्षेत्र, जिसमें बांजुल नगर और कानिफ़िंग नगरपालिका परिषद सम्मिलित हैं, की जनसंख्या ३,५७,२३८ (२००३ की जनगणना अनुसार) है।http://www.statoids.com/ugm.html गाम्बिया के विभाग 20 दिसंबर 2009 https://www.webcitation.org/60qN22Qms?url=http://www.statoids.com/ugm.html 10 अगस्त 2011 live यह नगर सेंट मैरी द्वीप (जिसे बांजुल द्वीप भी कहते हैं) पर स्थित है। यहीं पर गाम्बिया नदी, अंध महासागर में मिलती है। यह द्वीप मुख्यभूमि से उत्तर की ओर यात्री और वाहन नौकाओं से और दक्षिण की ओर पुल से जुड़ा हुआ है।
वर्तमान गाम्बिया राष्ट्र कभी घाना साम्राज्य और सोंघाई साम्राज्य का भाग हुआ करता था। इस क्षेत्र के संबंध में उपलब्ध प्रथम लिखित प्रमाण ९वीं और १०वीं शताब्दियों में अरब व्यापारियों के लिखे मिलते हैं। अरब व्यापारियों ने इस क्षेत्र में दासों, सोने और हाथी-दाँत के व्यापार के लिए ट्रांस-सहारा व्यापार मार्ग की स्थापना की थी। १५वीं शताब्दी में पुर्तगालियो ने समुद्री व्यापार मार्गों की स्थापना की। उस समय गाम्बिया, माली साम्राज्य का भाग था।यात्रा सलाह https://web.archive.org/web/20100717095940/http://yatrasalah.com/touristplaces.aspx 17 जुलाई 2010 पर गाम्बिया राष्ट्र सन १८१६ में अंग्रेज़ों ने बाजुंल की स्थापना एक व्यापार-गाह के रूप में और दास व्यापार को कुचलने के लिए की थी। इसका सर्वप्रथम नामकरण ब्रितानी औपनिवेशिक कार्यालय के सचिव हेनरी बाथर्स्ट के नाम पर बाथर्स्ट हुआ था, लेकिन १९७३ में इसका नाम बांजुल रख दिया गया।http://www.accessgambia.com/information/banjul-history.html बांजुल का इतिहास 20 दिसंबर 2009 https://web.archive.org/web/20161028194159/http://www.accessgambia.com/information/banjul-history.html 28 अक्तूबर 2016 live २२ जुलाई, १९९४ को बाजुंल में रक्तहीन सैन्य विद्रोह घटित हुआ था जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति दाव्डा जावारा को अपदस्थ कर दिया गया और उनके स्थान पर देश के वर्तमान राष्ट्रपति याह्या जाम्मे सत्तारूढ़ हुए। उस घटना की स्मृति स्वरूप, आर्क २२ को नगर के प्रवेशद्वार के रूप में बनाया गया। यह द्वार ३५ मीटर ऊँचा है और इसके बीच में एक वर्गाकार छिद्र है। इसमें एक वस्त्र संग्रहालय भी है। आर्क-२२ के अलावा नगर के अन्य दर्शनीय आकर्षणों में गाम्बियाई राष्ट्रीय संग्रहालय, अल्बर्ट बाज़ार, बांजुल राजकीय आवास, बांजुल न्यायालय आवास, दो गिरिजाघर और बहुत सी मस्जिदें हैं।बांजुल यात्रा सूचना https://web.archive.org/web/20121004124556/http://www.happytellus.com/banjul/gambia 4 अक्तूबर 2012 (बहुभाषीय)
बांजुल देश का आर्थिक और प्रशासनिक केन्द्र है और देश का प्रमुख बैंक गाम्बिया केन्द्रीय बैंक भी यहीं स्थित है। मूँगफली प्रक्रमण (प्रोसेसिंग) देश का प्रमुख उद्योग है, लेकिन मधु-मोम, ताड़ की लकड़ी, ताड़ का तेल और खालों इत्यादि का भी बांजुल बंदरगाह से निर्यात किया जाता है।http://www.state.gov/r/pa/ei/bgn/5459.htm राज्य सूचना विभाग 20 दिसंबर 2009 https://web.archive.org/web/20091217194232/http://www.state.gov/r/pa/ei/bgn/5459.htm 17 दिसंबर 2009 live बांजुल और बारा नगरों के बीच नौकाएं चलती हैं। बांजुल अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र इस नगर को वायु-सेवाओं द्वारा बाहरी विश्व से जोड़ता है। बांजुल शहर ट्रांस-पश्विम अफ़्रीकी तटीय महामार्ग पर स्थित है जो इसे डकार और बिसाउ से जोड़ता है और जो अंततः इकोवास (ECOWAS) के ११ अन्य देशों के लिए पक्का महामार्ग उपलब्ध कराएगा।
बांजुल विभाग (वृहदतर बांजुल क्षेत्र) दो जिलों में विभाजित है:
बांजुल
कानिफ़िंग
गाम्बिया में ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चलते अंग्रेज़ी भाषा का काफी प्रचलन है और यही गाम्बिया की आधिकारिक भाषा बनी है। इसके अतिरिक्त यहाँ बहुत-सी अन्य भाषाएँ भी मूल निवासियों द्वारा बोली जाती हैं जैसे: आकू, कैंजिन भाषाएँ, फूला, कारोन, वोलोफ़ इत्यादि।
बान्जुल शहर के विश्व में चार भगिनी नगर घोषित हैं:
बेल्जियम ओस्टेन्ड, बेल्जियम
यूनाइटेड किंगडम ग्रिम्सबी, यूनाइटेड किंगडम
चीनी गणराज्य ताइपे, ताइवान
संयुक्त राज्य अमेरिका नेवार्क, न्यूजर्सी, संयुक्त राज्य अमेरिका
बांजुल नगर में वर्षभर मौसम गर्म रहता है। शहर के वर्षपर्यन्त मौसम का अनुमान इस सारणी द्वारा मिलता है:
yes yes बांजुल 37 39 40 41 41 38 34 33 34 37 36 36 41 31 32 34 33 32 32 30 29 31 32 32 31 32 15 16 17 18 19 23 23 23 23 22 18 16 19 7 10 12 12 14 18 21 20 17 16 12 9 7 3 3 0 0 10 58 282 500 310 109 18 3 1296 बीबीसी मौसमhttp://www.bbc.co.uk/weather/world/city_guides/results.shtml?tt=TT000230 औसल स्थिति बांजुल, गाम्बिया dmy १६ अगस्त २००९ बीबीसी मौसम https://web.archive.org/web/20061106141315/http://www.bbc.co.uk/weather/world/city_guides/results.shtml?tt=TT000230 6 नवंबर 2006 live १६-०८-२००९
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Banjul बांजुल
बांजुल यात्रा मार्गदर्शक
पधारिए बांजुल, गाम्बिया
गाम्बिया अभिगमन - होटल, समाचार, पर्यटन एवं चित्र
श्रेणी:बांजुल
श्रेणी:गाम्बिया
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ
श्रेणी:अफ़्रीका के आबाद स्थान
श्रेणी:अटलांटिक महासागर के बंदरगाह नगर