Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पोरवोरिम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पोरवोरिम Porvorimपर्वरी पोरवोरिम India Goa 15.538 73.831 inline, title गोवा में स्थिति देश प्रान्त गोवा ज़िला उत्तर गोवा ज़िला तहसील बारदेज़ 8.12 2011 भाषा प्रचलित कोंकणी, मराठी IST +5:30 Telephone code 0832 GA-03 पोरवोरिम (Porvorim) भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा ज़िले की बारदेज़ तालुका में स्थित एक नगर है। यह गोवा की वैधानिक राजधानी है और मांडवी नदी के उत्तरी तट पर बसा हुआ है। राज्य की प्रशासनिक राजधानी पणजी नदी के दूसरे तट पर स्थित है। पोरवोरिम को पणजी का उपनगर माना जाता है, और यह मुम्बई-गोआ महामार्ग एनएच-17 पर स्थित होने के कारण एक उच्चवर्गीय आवासीय केन्द्र माना जाता है। पोरवोरिम, गोवा की राजधानी पणजी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आधिकारिक रूप से यह एक गाँव है, लेकिन जिस प्रकार की सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध हैं वह किसी कस्बे या छोटे नगर से कम नहीं हैं। पोरवोरिम सड़कों द्वारा अच्छे से जुड़ा हुआ है। यहाँ बहुत तेज़ी से आधारभूत-संरचनाओं का विकास हो रहा है जैसे अस्पताल, विद्यालय, होटल और महामार्ग इत्यादि।"The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616"Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787 इतिहास पोरवोरिम मूल रूप से एक ग्रामीण बाज़ार था जो पणजी-मापूसा महामार्ग और सोकोरो-सांगोल्दा सड़कों के कटाव पर स्थित था। विकास मांडवी नदी के एक किनारे पर स्थित, पोरवोरिम एक हरियाली से युक्त क्षेत्र है। मांडवी सेतु से राजधानी पणजी का विहंगम दृश्य दिखलाई देता है। पोरवोरिम में बहुत से शैक्षणिक संस्थान हैं जैसे विद्या प्रोभोधिनी शैक्षणिक समाज जिसके पूर्व-प्रार्थमिक, प्राथमिक, उच्च विद्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक विभाग हैं। आवासीय परिसर पोरवोरिम में बहुत से आवासीय परिसर स्थित हैं जैसे: जर्नलिस्ट कालोनी हाउसिंग बोर्ड कालोनी पुन्दालिक नगर डिफेंस कालोनी नोवा सिदाज (नवीन नगर) सपना गार्डन्स लैण्डस्केप सिटी डाक विभाग और बीएसएनएल के क्वार्टर शैक्षणिक और सरकारी संस्थान पोरवोरिम में बहुत से शैक्षणिक और अन्य सरकारी संस्थान स्थित हैं जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:- तकनीकी शिक्षा निदेशालय गोवा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विद्या प्रबोदिनी परिवार का एल डी सामंत हाई स्कूल और विद्या प्रबोधिनी उच्चतर माद्यमिक विद्यालय ए.सी.डी.आई.एल. हाई स्कूल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय होटल प्रबन्धन संस्थान (आई.एच.एम. ) किड्स किंगडम इंटरनैशनल स्कूल संजय विकलांग विद्यालय गोवा आवास बोर्ड गोवा विधानसभा स्प्रिंग वैली हाई स्कूल गोवा क्रिकेट संघ पोरवोरिम में रेस्तरां पोरवोरिम के कुछ रेस्तरांओं के नाम इस प्रकार हैंRestaurants around Porvorim https://web.archive.org/web/20160303174353/http://goacentral.com/Goarestaurants/porvorim.htm 3 मार्च 2016 कसीनो मोटल्स रेस्तरां चन्द्रकान्त रेस्तरां मोना लीसा बार व रेस्तरां पिकनिक रेस्तरां और पब इन्हें भी देखें बारदेज़ उत्तर गोवा ज़िला पणजी मडगाँव म्हापसा वास्को द गामा, गोवा बाहरी कड़ियाँ गोवा पर्यटन के संजालस्थल पर पोरवोरिम सन्दर्भ श्रेणी:उत्तर गोवा ज़िला श्रेणी:गोवा के नगर श्रेणी:उत्तर गोवा ज़िले के नगर *