Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अरनमनई 3

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अरनमनई 3 सुंदर सी सुंदर सी खुशबू सुंदर सुंदर सी (सह-निर्माता) एसीएस अरुणकुमार ए.सी. शनमुगम सुंदर सी आर्या राशी खन्ना एंड्रिया जेरेमिया यू.के. सेंथिल कुमार फेनी ओलिवर सी. सत्या अवनि सिनेमैक्स बेंज़ मीडिया (पी) लिमिटेड रेड जायंट मूवीज़ y 2021 10 14 भारत 156 मिनटAranmanai 3 collects over Rs 15 crore in just 4 days despite mixed reviews https://www.news18.com/news/movies/aranmanai-3-collects-over-rs-15-crore-in-just-4-days-despite-mixed-reviews-4344296.html न्यूज़18 12 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20211107234343/https://www.news18.com/news/movies/aranmanai-3-collects-over-rs-15-crore-in-just-4-days-despite-mixed-reviews-4344296.html 7 नवंबर 2021 तमिल 15 करोड़ अरनमनई 3 (அரண்மனை 3; अनुवाद: महल) सन् 2021 की तमिल भाषा की डरावनी भारतीय फ़िल्म है। फ़िल्म के लेखक तथा निर्देशक सुंदर सी हैं। फ़िल्म में सुंदर के साथ आर्या, राशी खन्ना और एंड्रिया जेरेमिया मुख्य भूमिकाओं में हैंअनुपमा सुब्रमण्यन A fresh pair for Aranmanai 3 https://www.deccanchronicle.com/entertainment/kollywood/220120/a-fresh-pair-for-aranmanai-3.html Deccan Chronicle 12 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20210917154622/https://www.deccanchronicle.com/entertainment/kollywood/220120/a-fresh-pair-for-aranmanai-3.html 17 सितंबर 2021 तथा साक्षी अग्रवाल, विवेक, योगी बाबू, नलिनी, मनोबाला, संपत राज और वेला राममूर्ति अन्य भूमिकाओं में हैं। यह अरनमनई शृंखला की तीसरी फ़िल्म है, जिसे अवनी सिनेमैक्स के तहत खुशबू सुंदर द्वारा निर्मित किया गया है।Official: Sun Pictures will not be producing 'Aranmanai-3'! https://www.sify.com/movies/official-sun-pictures-will-not-be-producing-aranmanai-3-news-tamil-udgjW9agedabb.html सिफ़ी 12 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20200306145530/https://www.sify.com/movies/official-sun-pictures-will-not-be-producing-aranmanai-3-news-tamil-udgjW9agedabb.html 6 मार्च 2020 कहानी ज्योति (राशी खन्ना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक बदला लेने वाली आत्मा से खतरा है और वह अपने रिश्तेदार रवि (सुंदर सी) के साथ सच्चाई जानने की कोशिश करती है। अरनमनई 3 को 14 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। इसे दर्शको तथा समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएँ मिलीं।SUNDAR C GETS EMOTIONAL ON STAGE: "I NEVER THOUGHT 'ARANMANAI 3' WILL BE VIVEK SIR'S LAST FILM." https://www.indiaglitz.com/sundar-c-gets-emotional-on-stage-late-comedian-vivek-last-film-aranmanai-3-press-meet-event-arya-raashi-khanna-andrea-tamil-_amp-news-297398 IndiaGlitz 12 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20220308170122/https://www.indiaglitz.com/sundar-c-gets-emotional-on-stage-late-comedian-vivek-last-film-aranmanai-3-press-meet-event-arya-raashi-khanna-andrea-tamil-_amp-news-297398 8 मार्च 2022 पटकथा फ़िल्म की शुरुआत एक छोटी लड़की ज्योति से होती है जिसका सामना उसके घर में एक आत्मा से होता है और वह डर जाती है। उसके पिता ज़मींदार राजशेखर, ज्योति से नाराज़ होते हैं क्योंकि उसकी मां उसे जन्म देते समय मर गई थी। उन्हें लगता है कि वह ध्यान आकर्षित करने के लिए झूठ बोल रही है, इसलिए वह गुस्से में उसे बोर्डिंग स्कूल भेज देते हैं। कई सालों बाद अदालत के फ़ैसले की वजह से राजशेखर को मजबूर होकर गांव के मंदिर का एक गुप्त कमरा खोलना पड़ता है। राजशेखर अदालती फ़ैसले से भयभीत और क्रोधित होता है और जब उसे कमरे के अंदर कुछ नहीं मिलता है तो वे राहत महसूस करते हैं। इसके तुरंत बाद राजशेखर के नौकर और ड्राइवर, दुरई की बिजली के झटके से मौत हो जाती है। ज्योति दुरई के अंतिम संस्कार के लिए घर लौटती है और अपने बचपन के प्रेमी सरवनन से प्यार करने लगती है। ज्योति को पता चलता है कि जिस आत्मा ने उसे परेशान किया था, वह अब उसकी रिश्तेदार शालू को परेशान कर रही है। ज्योति को उसकी दिवंगत मां के कमरे में ले जाया जाता है और कमरे में उसके ऊपर अचानक से झूमर गिरता है, लेकिन उसकी दिवंगत मां (ईश्वरी) की एक तस्वीर उसे बचा लेती है। बाद में उसका सामना ईश्वरी की आत्मा और शालू को परेशान करने वाली आत्मा दोनों से होता है। कलाकार सुंदर सी –रवि (शालू के पिता) आर्या – सरवनन (ज्योति के प्रेमी) राशी खन्ना – ज्योति एंड्रिया जेरेमिया – "रानी" ईश्वरी (राजशेखर की दिवंगत पत्नी) साक्षी अग्रवाल – हेमा (रवि की पत्नी) विवेक – सिगमनी योगी बाबू – अभिषेक (सरवनन का दोस्त) संपत राज – राजशेखर सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ tt11866370 श्रेणी:भारतीय फ़िल्में श्रेणी:तमिल फ़िल्में