411 REFERENCE · Wikipedia
सेला दर्रा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
से ला सेला दर्रा Se La Tawang Gate.jpg 250px अप्रैल 2015 में सेला द्वार India Arunachal Pradesh 27.50480843 N 92.10469818 E अरुणाचल प्रदेश हिमालय 4170 m
सेला दर्रा या से ला (ला का मतलब दर्रा है) भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के तवांग ज़िले और पश्चिम कमेंग ज़िले के मध्य अवस्थित एक उच्च तुंगता वाला पहाड़ी दर्रा है। इसकी ऊँचाई 4,170 मीटर (13,700 फुट) है और यह तिब्बती बौद्ध शहर तवांग को दिरांग और गुवाहाटी से जोड़ता है। इस दर्रे से होकर ही तवांग शेष भारत से एक मुख्य सड़क के माध्यम से जुड़ा हुआ है। इस दर्रे के आस-पास वनस्पति अल्प मात्रा में उगते हैं तथा यह क्षेत्र आमतौर से वर्ष भर बर्फ से ढका होता है। इस दर्रे के शिखर के नजदीक स्थित सेला झील इस क्षेत्र में स्थित लगभग 101 पवित्र तिब्बती बौद्ध धर्म के झीलों में से एक है।http://www.arunachalonline.in/about/Tourism/Tawang/Sela-Pass.html Sela Pass arunachalonline.in Pan India Internet Private Limited (PIIPL) 2013-04-19 https://web.archive.org/web/20130622161400/http://www.arunachalonline.in/About/Tourism/Tawang/Sela-Pass.html 22 जून 2013 dead http://www.beontheroad.com/2011/01/high-altitude-sela-passbackbone-of.html High Altitude Sela Pass–Backbone of Tawang District beontheroad.com Sankara Subramanian C (www.beontheroad.com) January 21, 2011 2013-04-18 https://web.archive.org/web/20190814015044/https://www.beontheroad.com/2011/01/high-altitude-sela-passbackbone-of.html 14 अगस्त 2019 dead
सुरंग
भारत सरकार ने 2018-19 के बजट में सभी मौसम में परिवहन की सुविधा से युक्त सेला दर्रा सुरंग के निर्माण हेतु वित्तपोषण की घोषणा की।Sela pass tunnel https://web.archive.org/web/20180313173141/https://economictimes.indiatimes.com/budget-2018-live-updates/liveblog/62733507.cms 13 मार्च 2018 , Economic Times, 1 Feb 2018.
धर्म
सेला दर्रा तिब्बती बौद्ध धर्म का एक पवित्र स्थल है। बौद्धों का मानना है कि यहाँ आस-पास में 101 पवित्र झीलें हैं।
अनुश्रुति
एक अनुश्रुति के अनुसार 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान जसवंत सिंह रावत नामक भारतीय सेना के एक वीर जवान ने इस दर्रे के नजदीक चीनी सैनिकों के खिलाफ अकेले युद्ध किया था। जसवंत सिंह रावत को उनके साहस एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
इन्हें भी देखें
चुमी ग्यात्से जलप्रपात
दिरांग
संदर्भ
2
श्रेणी:अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी दर्रे