Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रॉबिन हुड सराय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रॉबिन हूड सरायThe Robin Hood Inn 4 The Robin Hood InnHTsmall.jpg मयख़ाना (पब) 124 और 126, मोंनो स्ट्रीट मॉनमाउथ वेल्स 51 48 34.2 N 2 43 9.5 W type:landmark_region:GB-MON inline,title ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध रॉबिन हुड सराय (The Robin Hood Inn) 124 और 126 मोंनो स्ट्रीट, मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, वेल्स, में स्थित एक मध्ययुगीन मयख़ाना (पब) है। इतिहास सराय की इमारत मध्ययुग के अंत में निर्मित हुई थी। इसका निर्माण पत्थर से हुआ था और यह मॉनमाउथ में दुर्लभ मध्ययुगीन अस्तित्व की इमारतों में से एक है। सराय की इमारत 27 जून 1952 से यूनाइटेड किंगडम की ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारत है।जॉन न्यूमैन, The Buildings of Wales: Gwent/Monmouthshire, पेंगुइन बुक्स, 2000, ISBN 0-14-071053-1, पृ॰410 मॉनमाउथ कैथोलिक संप्रदाय का एक केंद्र था। जब 1770 के दशक में माइकल वॉटकिंस सराय के मालिक थे तब उन्होंने एक ऊपरी कमरे में मास आयोजित करने की अनुमति दी थी। 1778 के पॅपिस्ट्स अधिनियम से पहले कैथोलिक ईसाइयों के खिलाफ दंड विधि प्रभावी थी। वॉटकिंस उन कुछ लोगों में से थे जिन्होंने सफलतापूर्वक मॉनमाउथ मैजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका दायर करके एक इमारत निर्माण की अनुमति प्राप्त कर ली थी, जो आगे चल कर सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च बना। यह मयख़ाना और चर्च जिनके लिए वॉटकिंस ने पैरवी की थी, मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल की 24 इमारतों में से दो हैं। समीक्षाएँ द लोनली प्लैनेट गाइड सराय का मूल्यांकन "मॉनमाउथ में सबसे अधिक परिवार-अनुकूल व गर्मजोशी के वातावरण और बच्चों के खेल क्षेत्र के साथ एक बड़े बियर उद्यान वाले पब" के रूप में करता है। सन्दर्भ श्रेणी:मॉनमाउथ श्रेणी:मॉनमाउथशायर का इतिहास श्रेणी:मॉनमाउथशायर के भवन और संरचनाएँ