Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

File:Glimpses_of_76th_Republic_day_parade_2025.jpg 400px ऊपर बाएँ से दक्षिणावर्त: रक्षा मंत्रालय की झांकी, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों को प्रदर्शित किया गया है; गणतंत्र दिवस परेड 2025 का हवाई दृश्य; भारतीय थल सेना की मार्चिंग टुकड़ी; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की झांकी; अग्निबाण मिसाइल प्रणाली; आकाश सतह-से-वायु मिसाइल प्रणाली; तथा ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली। 26 जनवरी 26 जनवरी 26 जनवरी 1950 26 जनवरी 2026 26 जनवरी 2027 प्रत्येक साल नई दिल्ली, भारत राष्ट्रीय देशभक्ति परेड रक्षा मंत्रालय (भारत)https://mod.gov.in/dod/ceremonials Ceremonials | Department Of Defence mod.gov.in 21 December 2019 https://indianrdc.mod.gov.in/ = 26 जनवरी 2026 = 26 जनवरी 2027 दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड भारत में गणतंत्र दिवस समारोह को चिह्नित करने वाले परेडों में सबसे बड़ी और सबसे महत्त्वपूर्ण परेड है। यह परेड हर साल 26 जनवरी को भारत के नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित की जाती है। यह भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह का एक मुख्य आकर्षण है, जो तीन दिनों तक चलती है। इसकी शुरुआत 1950 में की गई थी और तब से यह हर साल आयोजित की जाती है। इसे भारत की एक सांस्कृतिक प्रतियोगिता के रूप में देखा जाता है, जो भारत के विभिन्न संस्कृतियों के मध्य एकता का प्रतीक है।गणतंत्र दिवस: कैसे प्रदर्शन बन गई भारत की सैन्य परेड https://www.bbc.com/news/world-asia-india-60111564 5 February 2022 बीबीसी न्यूज़ 26 जनवरी 2022https://mod.gov.in/dod/ceremonials समारोह | रक्षा विभाग mod.gov.in 21 दिसम्बर 2019 यह परेड कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट और वहाँ से लाल किले तक होती है। परेड की शुरुआत भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होती है। इसके बाद थलसेना, नौसेना और वायु सेना की कई टुकड़ियों द्वारा मार्च किया जाता है। इस दौरान विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाने के लिए कुछ झाँकियाँ प्रदर्शित की जाती हैं। समारोह का अंत बीटिंग रिट्रीट परेड के साथ होती है।https://mod.gov.in/dod/ceremonials समारोह | रक्षा विभाग mod.gov.in 21 दिसम्बर 2019 इतिहास 2/2 400 Rajendra Prasad readies to take part in the first Republic Day parade.jpg 26 जनवरी 1950 को प्रथम गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए घोड़ा-गाड़ी में राजेंद्र प्रसाद। राजेंद्र प्रसाद प्रथम गणतंत्र दिवस परेड के दौरान मार्चिंग टुकड़ियों की सलामी स्वीकार करते हुए। प्रथम गणतंत्र दिवस परेड (1950) के दौरान सर्पाकार गठन में मार्च करती सैन्य टुकड़ियाँ। प्रथम गणतंत्र दिवस परेड (1950) के दौरान इरविन एम्फीथिएटर में मार्च करती सैन्य टुकड़ियाँ। भारत की यह गणतंत्र दिवसीय परेड सर्वप्रथम 26 जनवरी 1950 को आयोजित की गई थी, जिसका नेतृत्व भारतीय थलसेना के गोरखा रेजिमेंट के तत्कालीन ब्रिगेडियर मोती सागर द्वारा किया गया था। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति सुकर्णो उपस्थित थे। इस परेड के दौरान हार्वर्ड, कंसोलिडेटेड बी-24 लिबरेटर्स, डकोटा, हॉकर टेम्पेस्ट, स्पिटफ़ायर जैसे विमान और सौ से अधिक विमानों वाले जेट विमान का प्रदर्शन किया गया था। इस परेड के लिए आयोजन स्थल के रूप में इरविन एम्फीथिएटर को चुना गया था, जिसे अब मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के रूप में जाना जाता है।https://www.indiatoday.in/india/story/republic-day-10-things-you-did-not-know-barack-obama-narendra-modi-237416-2015-01-26 10 तथ्य जो आप गणतंत्र दिवस के बारे में नहीं जानते हैं। 26 जनवरी 2015 इण्डिया टूडे 16 January 2020 thumb|2015 की गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेता सीमा सुरक्षा बल का ऊँट दल। ऐसे परेडों का उद्देश्य प्रतिद्वंद्वी राज्यों के समक्ष अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना होता है। इनकी शुरुआत ब्रिटिश राज के द्वारा की गई थी। अति प्राचीन काल से ही परेड अपने राष्ट्र की ताकत, साम्राज्यों और राष्ट्र-राज्य की रहस्यमय शक्ति, विजय की विरासत और राष्ट्र के प्रति प्रेरणादायक वफादारी को प्रदर्शित करने का प्रतीक रही है। पूर्व काल का पर्शिया राज्य आधुनिक सैन्य परेडों का अग्रणी था। भारतीय नेताओं ने औपनिवेशिक सत्ता के खिलाफ एक नए सार्वभौम मजबूत गणराज्य के विजय के उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस के साथ सैन्य परेडों को जोड़ने का निर्णय लिया। जो बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय विविधता को प्रदर्शित करते हुए एक बड़े राष्ट्रवाद के प्रतीक को परिपूर्ण करता है। समय के साथ भारत के विभिन्न औपनिवेशिक प्रतीकों को व्यवस्थित रूप से पूर्णतः हटा दिया गया और देश में भारतीयकरण का प्रसार हुआ है।2023-01-26 भारत एक सैन्य परेड के साथ गणतंत्र दिवस क्यों मनाता है? https://indianexpress.com/article/explained/india-republic-day-military-parade-significance-8405248/ 2023-01-26 द इण्डिया एक्सप्रेस en गणतंत्र दिवस परेड thumb|left|300px|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2024 समारोह में पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का गर्मजोशी से स्वागत किया राष्ट्रपति की बग्गी से। left|thumb|300px|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस परेड से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, नई दिल्ली, 26 जनवरी 2026। 2 450 Five_Jaguar_fighter_aircraft_perform_a_flypast_over_Rajpath_during_the_72nd_Republic_Day_parade_in_New_Delhi,_26_January_2021.jpg 72वें दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड (2021) के दौरान जगुआर लड़ाकू विमानों का फ्लाईपास्ट। C-17_Globemaster_III_aircraft_flypast_over_Rajpath_during_the_72nd_Republic_Day_parade_in_New_Delhi,_26_January_2021.jpg 72वें दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड (2021) के दौरान C-17 ग्लोबमास्टर III परिवहन विमान का फ्लाईपास्ट।thumb|300px|गणतंत्र दिवस परेड 2013 के दौरान Agni-V मिसाइल। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष नई दिल्ली में एक भव्य परेड आयोजित की जाती है, जो राष्ट्रपति भवन (राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास) से आरम्भ होकर कर्तव्य पथ से होते हुए इंडिया गेट तक जाती है।Eastern Fare India Celebrates 63rd Republic Day http://www.efi-news.com/2012/01/india-celebrates-63rd-republic-day.html Efi-news.com 26 January 2012 6 June 2026 15 मई 2012 https://web.archive.org/web/20120515083307/http://www.efi-news.com/2012/01/india-celebrates-63rd-republic-day.html bot: unknown परेड आरम्भ होने से पूर्व प्रधानमंत्री राष्ट्रीय समर स्मारक (पूर्व में अमर जवान ज्योति) पर पुष्पचक्र अर्पित करते हैं तथा शहीद सैनिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाता है। इसके पश्चात वे कर्तव्य पथ पर स्थित मुख्य मंच पर पहुँचते हैं। तत्पश्चात राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के साथ समारोह स्थल पर आते हैं और उनका स्वागत राष्ट्रपति अंगरक्षक दल द्वारा किया जाता है। राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, जिसके साथ जन गण मन का वादन होता है तथा 21 तोपों की सलामी दी जाती है। इसके बाद राष्ट्रपति अशोक चक्र और परम वीर चक्र जैसे वीरता पुरस्कार प्रदान करते हैं। सशस्त्र बलों तथा नागरिक क्षेत्रों में असाधारण साहस का परिचय देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। इसके बाद परेड कमांडर के नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों की विभिन्न टुकड़ियाँ मार्च-पास्ट करती हैं। इनके पश्चात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा दिल्ली पुलिस की टुकड़ियाँ भाग लेती हैं। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चे सुसज्जित वाहनों पर सवार होकर दर्शकों का अभिवादन करते हैं।National Bravery Awards-2005 https://archive.pib.gov.in/archive/releases98/lyr2005/rjan2005/24012005/r2401200510.html Press Information Bureau 6 June 2026 thumb|left|2004 की गणतंत्र दिवस परेड का दृश्य। भारतीय थल सेना की विभिन्न रेजिमेंटों के अतिरिक्त नौसेना और वायुसेना की टुकड़ियाँ भी अपने बैंड के साथ परेड में भाग लेती हैं। भारत के राष्ट्रपति, जो भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च सेनापति होते हैं, सलामी ग्रहण करते हैं। विभिन्न अर्द्धसैनिक बलों और नागरिक संगठनों की टुकड़ियाँ भी इसमें सम्मिलित होती हैं।Republic Day Parade http://mod.nic.in/samachar/feb15-04/html/ch1.htm Ministry of Defence 6 June 2026 7 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20110307214958/http://mod.nic.in/samachar/feb15-04/html/ch1.htm bot: unknown परेड का एक विशेष आकर्षण सीमा सुरक्षा बल का ऊँट-दस्ता होता है। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के चयनित कैडेट तथा राजधानी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र भी इसमें भाग लेते हैं। परेड में भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति, विरासत और विकास को प्रदर्शित करने वाली झाँकियाँ भी प्रस्तुत की जाती हैं।Republic Day Parade http://mod.nic.in/samachar/feb01-05/body.html Ministry of Defence 6 June 2026 14 फ़रवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120214034734/http://mod.nic.in/samachar/feb01-05/body.html bot: unknown लगभग 1200 स्कूली छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं।1,200 schoolkids to take part in R-Day parade http://www.asianage.com/delhi/1200-schoolkids-take-part-r-day-parade-612 The Asian Age 15 January 2012 6 June 2026 8 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180108120353/http://www.asianage.com/delhi/1200-schoolkids-take-part-r-day-parade-612 dead वर्ष 2016 में 26 वर्षों के अंतराल के बाद सेना का के-9 डॉग स्क्वाड पुनः परेड में सम्मिलित हुआ।Army dogs march down Rajpath on Republic Day after 26 years https://indianexpress.com/article/india/india-news-india/army-dogs-march-down-rajpath-on-republic-day-after-26-years/ The Indian Express 26 January 2016 6 June 2026 परेड का समापन सामान्यतः सशस्त्र बलों और सुरक्षा सेवाओं की मोटरसाइकिल प्रदर्शन टीमों द्वारा साहसिक करतबों तथा भारतीय वायु सेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों के फ्लाई-पास्ट से होता है।Republic Day Celebration http://knowindia.gov.in/republic-day-celebration/celebrations.php Know India 6 June 2026 18 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180118233857/http://knowindia.gov.in/republic-day-celebration/celebrations.php dead वर्ष 2019 के फ्लाई-पास्ट में Su-30MKI, जगुआर, MiG-29, C-17 Globemaster III तथा HAL Rudra जैसे विमान शामिल थे।Curtain Raiser – Republic Day Celebrations 2019 https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1561491 Press Information Bureau 25 January 2019 6 June 2026 प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को परेड का पूर्ण ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया जाता है।Republic Day full dress rehearsal https://www.financialexpress.com/photos/business-gallery/1027180/republic-day-full-dress-rehearsal-check-out-grand-display-of-indian-military-contingents-array-of-tanks-fighter-planes/ The Financial Express 23 January 2018 6 June 2026 लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2024 की परेड में अधिकांश टुकड़ियाँ, जिनमें मोटरसाइकिल करतब दल भी शामिल थे, पूर्णतः महिलाओं से बनी थीं।India celebrates Republic Day with women-led parade https://www.bbc.com/news/world-asia-india-68091821 BBC News 26 January 2024 6 June 202675th Republic Day parade women-centric, 100 women play musical instruments https://www.hindustantimes.com/india-news/75th-republic-day-parade-to-be-women-centric-100-women-to-play-musical-instruments-101706235008416.html Hindustan Times 26 January 2024 6 June 2026 thumb|2024 की गणतंत्र दिवस परेड में मार्च करती भारतीय सैन्य नर्सिंग सेवा की टुकड़ी। बीटिंग द रिट्रीट सैन्य संगीत विंग भारतीय सैन्य बैंड भारतीय सेना प्रमुख बैंड देशों का सरताज भारत सम्मान गार्ड thumb|left|29 जनवरी 2018 को विजय चौक पर आयोजित बीटिंग द रिट्रीट समारोह। बीटिंग द रिट्रीट समारोह आधिकारिक रूप से गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन का प्रतीक है। इसका आयोजन प्रतिवर्ष 29 जनवरी की संध्या को, अर्थात् गणतंत्र दिवस के तीन दिन बाद किया जाता है। यह समारोह भारतीय थल सेना, भारतीय नौसेना तथा भारतीय वायु सेना के संयुक्त सैन्य बैंडों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। इसका आयोजन रायसीना पहाड़ी स्थित विजय चौक पर किया जाता है, जो राष्ट्रपति भवन के उत्तर और दक्षिण ब्लॉक के मध्य स्थित है।June 2026 thumb|2022 के बीटिंग द रिट्रीट समारोह में गणमान्य अतिथि। समारोह के मुख्य अतिथि भारत के राष्ट्रपति होते हैं, जो राष्ट्रपति अंगरक्षक दल की घुड़सवार टुकड़ी की अगुवाई में समारोह स्थल पर पहुँचते हैं। राष्ट्रपति के आगमन पर राष्ट्रीय सलामी दी जाती है तथा जन गण मन का वादन किया जाता है। इस अवसर पर सेना, नौसेना और वायु सेना के संयुक्त सैन्य बैंडों द्वारा विभिन्न देशभक्ति एवं पारंपरिक धुनें प्रस्तुत की जाती हैं। इनमें वन्दे मातरम्, वैष्णव जन तो, सारे जहाँ से अच्छा, Abide with Me तथा ऐ मेरे वतन के लोगों जैसी प्रसिद्ध रचनाएँ शामिल रही हैं।https://archive.pib.gov.in/newsite/erelease.aspx?relid=69432 Curtain Raiser – Beating Retreat Ceremony 2011 Ministry of Defence 28 January 2011 6 June 2026https://timesofindia.indiatimes.com/india/beating-retreat-weaves-soul-stirring-musical-evening/articleshow/7386283.cms Beating Retreat weaves soul-stirring musical evening The Times of India 29 January 2011 6 June 2026https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/martial-music-rings-down-the-curtain/articleshow/7386605.cms Martial music rings down the curtain The Times of India 30 January 2011 6 June 2026 समारोह के अंत में पारंपरिक रूप से बैंडों द्वारा अंतिम धुन प्रस्तुत की जाती है तथा राष्ट्रपति के प्रस्थान के साथ गणतंत्र दिवस उत्सवों का औपचारिक समापन हो जाता है। thumb|center|1500px|गणतंत्र दिवस परेड 2025 में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति 2025 गणतंत्र दिवस परेड के दौरान समकालिक सांस्कृतिक नृत्य "'जयति जय माँ भारतम"' का प्रदर्शन। इस प्रस्तुति में 50 से अधिक लोक एवं जनजातीय नृत्य शैलियों को एक मंच पर प्रदर्शित किया गया इस सांस्कृतिक प्रस्तुति ने "Largest Indian Folk Variety Dance" श्रेणी में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी स्थापित किया। 75वाँ दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड (2024) 75वाँ दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड 300px|left|thumb|ऊपर दाएं से दक्षिणावर्त क्रम में: भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी (सबसे बड़ी छवि, दाईं ओर); सारथ इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल (भारतीय सशस्त्र बलों की तस्वीर के नीचे); गणतंत्र दिवस परेड का हवाई दृश्य (एनएएमआईसीएस, पृष्ठ के नीचे) तस्वीर); स्वाति वेपन लोकेटिंग रडार (तेजस फ्लाईपास्ट के ऊपर); पिनाका रॉकेट प्रणाली (बाईं ओर)। 75वाँ दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी 2024 को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली, जबकि फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि रहे। परेड में भारतीय सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की झाँकियों तथा भारतीय वायु सेना के भव्य फ्लाईपास्ट ने भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन किया। 75वीं दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं की भागीदारी विशेष आकर्षण रही। परेड में पहली बार दिल्ली पुलिस की पूर्णतः महिला मार्चिंग टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया, जिसका नेतृत्व महिला अधिकारियों ने किया। इसके अतिरिक्त भारतीय सशस्त्र बलों की विभिन्न इकाइयों में महिला अधिकारियों एवं सैनिकों ने मार्च-पास्ट, सैन्य बैंड, मोटरसाइकिल प्रदर्शन तथा अन्य औपचारिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई।Republic Day: First-ever all-women Delhi Police contingent set to march down Kartavya Path https://thepatriot.in/delhi-ncr/republic-day-first-ever-all-women-delhi-police-contingent-set-to-march-down-kartavya-path-44410 The Patriot 31 July 2025 75वें गणतंत्र दिवस समारोह की प्रमुख थीम "विकसित भारत" तथा "भारत – लोकतंत्र की मातृका" रही, जिसके माध्यम से भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत, महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी रक्षा क्षमताओं तथा विकसित भारत के संकल्प को प्रदर्शित किया गया।All arrangements in place for 75th Republic Day parade https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1999559 Press Information Bureau Government of India 25 January 2024 31 July 2025 समारोह के अंतर्गत वंदे भारतम् 3.0 सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसके तहत देशभर से चयनित लगभग 200 महिला कलाकारों ने कर्तव्य पथ पर भारत की लोक एवं शास्त्रीय नृत्य परंपराओं पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। इस कार्यक्रम ने भारत की सांस्कृतिक विविधता, नारी शक्ति तथा "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।Republic Day 2024 – Vande Bharatam 3.0 https://www.pib.gov.in/republicday2024/allre_lm.aspx?l_lm=1 Press Information Bureau Government of India 31 July 2025 76वाँ दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड (2025) 76वाँ दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड 2/1/2/1 400 center Pralay missile - Indian Republic day Parade Rehearsal 2025.jpg प्रलय सामरिक मिसाइल प्रणाली Indian Navy Contingent - Indian Republic day Parade Rehearsal 2025.jpg भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी Brahmos Republic Day Parade 2025.jpg ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल Aerial view of Republic Day Parade 2025.jpg कर्तव्य पथ पर 76वीं दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड का हवाई दृश्य IAF_Jaguar's_-_Indian_Republic_day_Parade_Rehearsal_2025.jpg जगुआर डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक विमान The Uttar Pradesh tableau at the 76th Republic Day Parade in 2025, Mahakumbh 2025 Swarnim Bharat Virasat Aur Vikas.png उत्तर प्रदेश की झाँकी – महाकुंभ 2025 76वीं दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन 26 जनवरी 2025 को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्य अतिथि प्रबोवो सुबियांटो की उपस्थिति में परेड की सलामी ली। परेड में भारतीय थल सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, एनसीसी तथा अन्य संगठनों की मार्चिंग टुकड़ियों ने भाग लिया।Stage set for 76th Republic Day Celebrations at Kartavya Path https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2096097 Press Information Bureau 26 June 2026 इस वर्ष परेड का प्रमुख विषय '"स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास'" था। कर्तव्य पथ पर 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा 15 केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की कुल 31 झाँकियाँ प्रदर्शित की गईं। राज्यों की झाँकियों में उत्तर प्रदेश द्वारा महाकुंभ 2025, आंध्र प्रदेश द्वारा एटिकोप्पाका के पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौने, गोवा द्वारा सांस्कृतिक विरासत, उत्तराखंड द्वारा सांस्कृतिक धरोहर एवं साहसिक खेल, हरियाणा द्वारा भगवद्गीता, झारखंड द्वारा स्वर्णिम झारखंड, बिहार द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय, पंजाब द्वारा ज्ञान एवं आध्यात्मिक परंपरा, तथा मध्य प्रदेश द्वारा कूनो राष्ट्रीय उद्यान जैसे विषयों को प्रस्तुत किया गया।Tableaux of 16 States/UTs & 15 Ministries/Departments on the theme ‘Swarnim Bharat: Virasat Aur Vikas’ https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2095127 Press Information Bureau 26 June 2026 परेड में पहली बार त्रि-सेवा (Tri-services) झाँकी भी प्रदर्शित की गई, जिसने भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के संयुक्त संचालन एवं एकीकरण की अवधारणा को दर्शाया। इसके अतिरिक्त लगभग 5,000 कलाकारों ने 45 से अधिक भारतीय नृत्य शैलियों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और भारतीय वायु सेना के विमानों एवं हेलीकॉप्टरों ने भव्य फ्लाईपास्ट के साथ समारोह का समापन किया।Republic Day Parade 2025 to showcase India’s cultural diversity & military prowess https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2094644 Press Information Bureau 26 June 2026 76वीं दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के प्रमुख आकर्षणों में से एक रहे। संस्कृति मंत्रालय और संगीत नाटक अकादमी द्वारा प्रस्तुत "जयति जय ममः भारतम्" (Jayati Jai Mamah Bharatam) नामक विशेष प्रस्तुति में देशभर से आए 5,000 से अधिक लोक एवं जनजातीय कलाकारों ने भाग लिया। इन कलाकारों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और नारी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए एक भव्य सांस्कृतिक दृश्य प्रस्तुत किया।Republic Day Parade 2025 to showcase India’s cultural diversity & military prowess https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2094644 Press Information Bureau 26 June 2026 इस प्रस्तुति में 50 से अधिक लोक एवं जनजातीय नृत्य शैलियों को एक मंच पर प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम की थीम "विकसित भारत", "विरासत भी, विकास भी" तथा "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" पर आधारित थी। देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और नृत्य के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का प्रदर्शन किया।'Jayati Jai Mamah Bharatam' by Ministry of Culture & Sangeet Natak Akademi Captivates Audiences at the Republic Day Parade 2025 https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2096534 Press Information Bureau 26 June 2026 77वाँ दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड (2026) 77वाँ दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड 500px|thumb|left| उपर बाईं ओर से दक्षिणावर्त क्रम में : 2026 गणतंत्र दिवस पूर्वाभ्यास में एलआरएएसएचएम प्रणाली; टी-90 और अर्जुन एमबीटी अगल-बगल; गणेशोत्सव को दर्शाती महाराष्ट्र की झांकी - आत्मनिर्भरता का प्रतीक।” 77वें गणतंत्र दिवस परेड में भैरव बटालियन की फॉर्मेशन में मार्चिंग; आकाश एसएएम सिस्टम का प्रदर्शन इस वर्ष की परेड का एक प्रमुख आकर्षण राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का स्मरण रहा। इस अवसर को विशेष थीम के रूप में विभिन्न झाँकियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और समारोहों में शामिल किया गया, जिससे राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक चेतना को प्रमुखता मिली। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक राष्ट्र-निर्माण के बीच संतुलन को दर्शाता है।Republic Day Parade 2026 – PIB Press Release https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2218449&reg=48&lang=2 Press Information Bureau, Government of India 27 June 2026 समारोह का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस अवसर पर अंतर-सेवा गार्ड (Inter-Services Guard) ने उन्हें सलामी दी तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात प्रधानमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथि कर्तव्य पथ स्थित सलामी मंच पर पहुँचे।Republic Day Ceremony, 2026 https://www.mha.gov.in/sites/default/files/RepublicDayCeremony_19012026.pdf भारत सरकार, गृह मंत्रालय 27 June 2026 इसके उपरान्त भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यूरोपीय संघ के अध्यक्ष तथा यूरोपीय संघ की अध्यक्ष पारंपरिक राष्ट्रपति बग्गी में कर्तव्य पथ पहुँचे। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (President's Bodyguard), जो भारतीय थल सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट है, ने उन्हें औपचारिक एस्कॉर्ट प्रदान किया। परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, राष्ट्रगान हुआ तथा स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन द्वारा 21 तोपों की सलामी दी गई, जिसे 172 फील्ड रेजिमेंट की 1721 सेरेमोनियल बैटरी ने प्रस्तुत किया।77th Republic Day Parade 2026 https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2218449&reg=48&lang=2 प्रेस सूचना ब्यूरो 27 June 2026 परेड का शुभारम्भ "विविधता में एकता" विषय पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुआ, जिसमें संस्कृति मंत्रालय द्वारा चयनित लगभग 2,500 कलाकारों ने भाग लिया। इसी दौरान भारतीय वायु सेना की 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार Mi-17 1V हेलीकॉप्टरों ने ध्वज (Dhwaj) फॉर्मेशन में उड़ान भरते हुए कर्तव्य पथ पर पुष्पवर्षा की।77th Republic Day Parade 2026 https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2218449&reg=48&lang=2 प्रेस सूचना ब्यूरो 27 June 2026 इसके पश्चात राष्ट्रपति ने सलामी ग्रहण की और परेड का औपचारिक निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार ने परेड कमांडर के रूप में तथा मेजर जनरल नवराज ढिल्लों ने द्वितीय कमांडर के रूप में किया। सबसे पहले परमवीर चक्र एवं अशोक चक्र से सम्मानित वीर सैनिकों ने मार्च किया, जिसके बाद राष्ट्रपति के अंगरक्षक, विदेशी सैन्य दल, भारतीय सशस्त्र बलों, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस बलों, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की मार्चिंग टुकड़ियों ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इसके बाद आधुनिक सैन्य हथियारों एवं उपकरणों का प्रदर्शन, राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 17 तथा भारत सरकार के 13 मंत्रालयों/विभागों की कुल 30 झाँकियों का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।Republic Day Ceremony, 2026 https://www.mha.gov.in/sites/default/files/RepublicDayCeremony_19012026.pdf भारत सरकार, गृह मंत्रालय 27 June 2026 समारोह का समापन भारतीय वायु सेना के 29 विमानों एवं हेलीकॉप्टरों के भव्य फ्लाईपास्ट, राष्ट्रगान तथा आकाश में "वंदे मातरम्" अंकित विशेष बैनर के प्रदर्शन एवं रंग-बिरंगे गुब्बारों के विमोचन के साथ हुआ।77th Republic Day Parade 2026 https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2218449&reg=48&lang=2 प्रेस सूचना ब्यूरो 27 June 2026 विदेशी सैन्य टुकड़ियाँ वर्ष 2016 में फ़्रांसीसी सेना के सैनिकों तथा एक सैन्य बैंड ने 67वें गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। यह 1950 में गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत के बाद पहली बार था जब किसी विदेशी सैन्य टुकड़ी ने राजपथ (वर्तमान कर्तव्य पथ) पर मार्च किया।Republic Day 2016: A look at what is special this time https://indianexpress.com/article/india/india-news-india/republic-day-2016-a-look-at-what-is-special-this-time/ The Indian Express 25 January 2016 6 June 2026 वर्ष देश सैन्य इकाई टुकड़ी का विवरण चित्र 2016Republic Day 2016: A look at what is special this time https://indianexpress.com/article/india/india-news-india/republic-day-2016-a-look-at-what-is-special-this-time/ The Indian Express 25 January 2016 6 June 2026 फ्रांसframeless|40x40px 35वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट 76 सैनिक48 सदस्यीय सैन्य बैंडRepublic Day parade: French soldiers create history by marching down Rajpath https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/republic-day-parade-french-soldiers-create-history-by-marching-down-rajpath/articleshow/50728279.cms The Economic Times 6 June 2026 300px 2017Republic Day 2017: UAE Soldiers Lead March At Parade On Rajpath https://www.ndtv.com/india-news/republic-day-2017-uae-soldiers-lead-march-at-parade-on-rajpath-1652862 NDTV 6 June 2026 संयुक्त अरब अमीरातframeless|45x45pxसंयुक्त अरब अमीरात प्रेसिडेंशियल गार्ड 149 सैनिक35 सदस्यीय सैन्य बैंड 300px 2021122 Bangladesh Armed Forces personnel to participate in India's Republic Day parade https://www.thedailystar.net/india/news/122-bangladesh-armed-forces-personnel-participate-indias-republic-day-parade-2033005 The Daily Star 24 January 2021 6 June 2026 बांग्लादेश frameless|40x40pxबांग्लादेश सशस्त्र बल 90 सैनिक32 सदस्यीय सैन्य बैंडBangladesh Contingent To Lead Republic Day Parade Marking 50 Years Of Liberation https://www.ndtv.com/india-news/bangladesh-contingent-to-lead-republic-day-parade-marking-50-years-of-liberation-2357043 NDTV 23 January 2021 6 June 2026300px 2023Republic Day 2023 parade: Egyptian contingent marches on Kartavya Path https://www.moneycontrol.com/news/trends/republic-day-2023-parade-egyptian-contingent-marches-on-kartavya-path-9942191.html Moneycontrol 26 January 2023 6 June 2026 मिस्र frameless|40x40pxमिस्र सशस्त्र बल 144 सैनिक12 सदस्यीय सैन्य बैंड 300px 2024Republic Day 2024: 6 Indians among French contingent in parade; 5 points https://www.business-standard.com/india-news/republic-day-2024-6-indians-among-french-contingent-in-parade-5-points-124012600285_1.html Business Standard 6 June 2026 फ्रांस frameless|40x40pxद्वितीय विदेशी इन्फैंट्री रेजिमेंट 95 सैनिक33 सदस्यीय सैन्य बैंड 300px 2025Members of Indonesia's marching contingent excited over visit to India, participation in R-Day parade https://www.lokmattimes.com/international/members-of-indonesias-marching-contingent-excited-over-visit-to-india-participation-in-r-day-parade/ Lokmat Times 6 June 2026 इंडोनेशिया frameless|40x40pxइंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बल 152 सैनिक190 सदस्यीय सैन्य बैंड 300px 2026Republic Day 2026: European Union contingent displays institutional unity, support for international maritime security https://english.publictv.in/republic-day-2026-european-union-contingent-displays-institutional-unity-support-for-international-maritime-security/ Public TV English 26 January 2026 6 June 2026 31 जनवरी 2026 https://web.archive.org/web/20260131170800/https://english.publictv.in/republic-day-2026-european-union-contingent-displays-institutional-unity-support-for-international-maritime-security/ dead यूरोपियन संघ frameless|40x40pxयूरोपीय संघ रक्षा बल 5 सैनिक300px सर्वश्रेष्ठ झाँकियाँ (Best tableaux) वर्ष प्रथम द्वितीय तृतीय 1981 गोवाhttps://www.tribuneindia.com/2005/20050206/spectrum/main7.htm The Sunday Tribune - Spectrum 6 June 2026 2005 कर्नाटक 250px विधि एवं न्याय मंत्रालय250px उत्तर प्रदेश250px, जम्मू और कश्मीर 250pxऔर रेल मंत्रालय250px 2006 छत्तीसगढ़ 250px गोवा250px मेघालय250px गुजरात 250px मिज़ोरम250pxउड़ीसा250px 2007https://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-newdelhi/Orissa-bags-Best-Tableau-award/article14712910.ece ओडिशा को सर्वश्रेष्ठ झाँकी पुरस्कार 6 June 2026 The Hindu ओडिशा 250px संस्कृति मंत्रालय 250px महाराष्ट्र250px 2008 केरल 250px कर्नाटक 250px मानव संसाधन विकास मंत्रालय 250px 2009 केरल 250px महाराष्ट्र 250px तमिलनाडु 250px और जम्मू और कश्मीर 250px 2010 संस्कृति मंत्रालय (भारत) 250px गोवा 250px छत्तीसगढ़ 250px 2011 दिल्ली 250px कर्नाटक 250px जम्मू और कश्मीर 250px 2012 मानव संसाधन विकास मंत्रालय (भारत) 250px गोवा 250px कर्नाटक 250px 2013 केरल 250px राजस्थान 250px छत्तीसगढ़250px 2014 पश्चिम बंगाल 250px तमिलनाडु 250px असम 250px 2015 महाराष्ट्र 250px झारखंड 250px कर्नाटक250px 2016 पश्चिम बंगाल250px त्रिपुरा 250px असम250px 2017 अरुणाचल प्रदेश250px त्रिपुरा 250px महाराष्ट्र 250px तमिलनाडु250px 2018 महाराष्ट्र 250px असम 250px छत्तीसगढ़250px 2019 त्रिपुरा250px जम्मू और कश्मीर 250px पंजाब250px 2020 असम250px ओडिशा 250px उत्तर प्रदेश250px 2021 उत्तर प्रदेश 250px त्रिपुरा250px उत्तराखंड250px 2022 Uttar Pradesh selected as best state tableau of Republic Day parade 2022; Maharashtra wins in popular choice category https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1795382 Press Information Bureau Government of India 4 February 2022 15 June 2026 उत्तर प्रदेश250px कर्नाटक 250px मेघालय250px 2023 उत्तराखंड250px महाराष्ट्र250px उत्तर प्रदेश250px 2024 ओडिशा 250px गुजरात250px तमिलनाडु 250px 2025 उत्तर प्रदेश 250px त्रिपुरा 250px आंध्र प्रदेश 250px2026महाराष्ट्र250pxजम्मू और कश्मीर250pxकेरल250px सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल वर्ष सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल 1983 राष्ट्रीय कैडेट कोर (सीनियर अंडर ऑफिसर उभय भारती त्रिखा) लागू नहीं लागू नहीं 1991 मद्रास इंजीनियर समूह (सेकंड लेफ्टिनेंट विवेक जसवाल) लागू नहीं लागू नहीं 1994 गोरखा रेजिमेंट (मेजर जे. एस. तनवर) लागू नहीं लागू नहीं 1995 गोरखा रेजिमेंट लागू नहीं लागू नहीं 1996 ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स (कैप्टन अरुण मलिक) लागू नहीं लागू नहीं 1997 मद्रास इंजीनियर समूह (लेफ्टिनेंट प्रणय डंगवाल) सीमा सुरक्षा बल 1998 बॉम्बे इंजीनियर समूह (कैप्टन अतुल सूर्यवंशी) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस 1999 बिहार रेजिमेंट भारत-तिब्बत सीमा पुलिस 2000 भारतीय वायु सेना भारत-तिब्बत सीमा पुलिस 2001 मद्रास रेजिमेंट दिल्ली पुलिस 2002 भारतीय नौसेना दिल्ली पुलिस 2003 मद्रास इंजीनियर समूह दिल्ली पुलिस 2004 भारतीय नौसेना भारत-तिब्बत सीमा पुलिस 2005 सिख रेजिमेंट दिल्ली पुलिस 2006 बिहार रेजिमेंट दिल्ली पुलिस 2009 प्रादेशिक सेना केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल 2010 डोगरा रेजिमेंट केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल250px 2011 भारतीय वायु सेना भारत-तिब्बत सीमा पुलिस 2012 भारतीय वायु सेना250px सीमा सुरक्षा बल250px 2013 भारतीय वायु सेना250px एवं भारतीय नौसेना250px केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल250px 2014 सिख लाइट इन्फैंट्री केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल250px 2015 ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स250px एवं सिख रेजिमेंट250px केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल250px 2016 असम रेजिमेंट250px सीमा सुरक्षा बल250px 2017 मद्रास इंजीनियर समूह250px केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल250px 2018 पंजाब रेजिमेंट250px भारत-तिब्बत सीमा पुलिस250px 2019 गोरखा रेजिमेंट केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल 2020 भारतीय वायु सेना250px केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल250px 2022 भारतीय नौसेना केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल 2023 पंजाब रेजिमेंट केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल 2024 सिख रेजिमेंट दिल्ली पुलिस 2025 जम्मू और कश्मीर राइफल्स दिल्ली पुलिस 2026 भारतीय नौसेना दिल्ली पुलिस इन्हें भी देखें गणराज्य गणतन्त्र दिवस (भारत) सन्दर्भ श्रेणी:समारोह श्रेणी:गणतंत्रवाद