Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) 100px ICSSR का प्रतीक 1969 ब्रज बिहारी कुमारFrom Sanskrit to energy security, new ICSSR head is ‘the man who knows about everything’ अरुणा आसफ अली मार्ग, नयी दिल्ली www.icssr.org/ भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद (Indian Council of Social Science Research/आईसीएसएसआर) भारत कि एक परिषद है जो सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देती है। इसकी स्‍थापना सामाजिक विज्ञान अनुसंधान को विकसित करने, विभिन्‍न शाखाओं को सुदृढ़ करने, सामाजिक विज्ञान अनुसंधान की गुणवत्‍ता एवं मात्रा में सुधार लाने तथा राष्‍ट्रीय नीति निर्माण में इसका उपयोग करने के लिए वर्ष 1969 में की गयी थी। इन लक्ष्‍यों को साकार करने के लिए आईसीएसएसआर ने सांस्‍थानिक बुनियादी ढांचे के विकास, अनुसंधान प्रतिभाओं का पता लगाने, अनुसंधान कार्यक्रमों को तैयार करने, व्‍यावसायिक संगठनों को सहायता प्रदान करने तथा विदेशों में सामाजिक वैज्ञानिकों के साथ संपर्क स्‍थापित करने पर विचार किया था। आईसीएसएसआर देश भर के विभिन्‍न सामाजिक विज्ञान अनुसंधान संस्‍थानों तथा इसके क्षेत्रीय केन्‍द्रों को रखरखाव एवं विकास अनुदान मुहैया कराता है। स्‍थानीय प्रतिभाओं संबंधी शोध एवं विकास को समर्थन देने और विकेन्‍द्रीकृत तरीके से इसके कार्यक्रमों तथा कार्यकलापों को समर्थन देने के लिए क्षेत्रीय केन्‍द्रों की स्‍थापना आईसीएसएसआर की विस्‍तारित शाखाओं के रूप में की गई है। वर्ष 1976 से ही आईसीएसएसआर सामाजिक विज्ञान के विभिन्‍न विषयों में शोध संबंधी सर्वेक्षण करता रहा है। पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में सामाजिक विज्ञान संबंधी शोध को बढ़ावा देने के लिए विशेष बल देने के मद्देनजर आईसीएसएसआर में कई पहलें की गई हैं ताकि शोध प्रस्‍तावों और अन्‍य कार्यकलापों को समर्थन दिया जा सके। सन्दर्भ इन्हें भी देखें सामाजिक विज्ञान सामाजिक विज्ञान अनुसंधान बाहरी कड़ियाँ भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद श्रेणी:भारत के सामाजिक अनुसंधान संथान