411 REFERENCE · Wikipedia
विजय रघुबर सिंह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सर विजय रघुबर सिंह (13 जुलाई 1931 - 25 सितंबर 2006) एक भारतीय-फिजी वकील और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 1960 और 1970 के दशक में कैबिनेट कार्यालय संभाला था। उन्होने प्रधान मंत्री रातू सर कामिसेस मारा की सरकार में अटॉर्नी-जनरल सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। वे भारतीय गठबंधन (इंडियन अलायन्स) के अध्यक्ष थे जो सत्तारूढ़ अलायन्स पार्टी का एक प्रभाग था। 1979 में अलायन्स के नेताओं से असहमति के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी और बाद में विपक्षी नेशनल फेडरेशन पार्टी में शामिल हो गए। विजय सिंह फिजी के चीनी उद्योग के पुनर्गठन में शामिल थे और फिजी में जायसी (Jaycees) आंदोलन के एक प्रमुख सदस्य थे।
आरम्भिक जीवन
विजय सिंह का जन्म फिजी के याललेवु, बा में हुआ था। वे अपने माता-पिता की 14 सन्तानों में सबसे बड़े थे। उनका परिवार बा का एक प्रमुख आर्य समाजी परिवार था। उनकी प्राथमिक शिक्षा स्थानीय आर्य समाज स्कूल में हुई तथा माध्यमिक शिक्षा सुवा के मैरिस्ट ब्रदर्स हाई स्कूल में। फिजी में कोई तृतीयक शिक्षा उपलब्ध नहीं होने के कारण और आगे की शिक्षा के लिए विदेश यात्रा करने में सक्षम नहीं होने के कारण, उन्होंने अपने चाचा, हरि शंकर के व्यवसाय में नौकरी कर ली जो एक लेखा और आयात व्यवसाय था। आगे की पढ़ाई करने के उनके दृढ़ संकल्प को देखते हुए, उनके चाचा ने उन्हें कानून की पढ़ाई के लिए पैसे देने की पेशकश की। उन्होंने 1951 में लंदन में 'लिंकन इन्न' में कानून का अध्ययन शुरू किया। उन्होंने केवल दो वर्षों के बाद 1953 में लंदन विश्वविद्यालय http://pub30.bravenet.com/forum/static/show.php?usernum=2554844873&frmid=1642&msgid=983976&cmd=show Sir Vijay Singh dies Kulacoco New Fiji Goodchat 29 September 2015 1 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20151001031122/http://pub30.bravenet.com/forum/static/show.php?usernum=2554844873&frmid=1642&msgid=983976&cmd=show deadसे कानून की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की, जो अंतिम परीक्षा में बैठने के लिए अनुमत अध्ययन की सबसे छोटी अवधि थी। वह इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और फिजी के उच्च न्यायालयों के बैरिस्टर बने। http://www.vanuatu.usp.ac.fj/journal_splaw/Special_Interest/Fiji_2000/Fiji_Singh1.html A DIMINISHED JUDICIARY Singh Sir Vijay R. Journal of South Pacific Law - Fiji Islands Crisis 29 September 2015 1 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20151001112454/http://www.vanuatu.usp.ac.fj/journal_splaw/Special_Interest/Fiji_2000/Fiji_Singh1.html dead फरवरी 1954 में, वे फ़िजी लौट आए और लाबासा में वकालत करने लगे। नाडी और सुवा में भी उनके कार्यालय थे। 1956 में उन्होंने माया से विवाह किया जिनसे एक बेटा विनय और एक बेटी मधु का जन्म हुआ। http://pub30.bravenet.com/forum/static/show.php?usernum=2554844873&frmid=1642&msgid=983976&cmd=show Sir Vijay Singh dies Kulacoco New Fiji Goodchat 29 September 2015 1 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20151001031122/http://pub30.bravenet.com/forum/static/show.php?usernum=2554844873&frmid=1642&msgid=983976&cmd=show dead
सन्दर्भ
श्रेणी:२००६ में निधन
श्रेणी:1931 में जन्मे लोग