Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उपसमुच्चय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb| वेन आरेख द्वारा उपसमुच्चय का निरूपण ; यहाँ अ और आ दोनों इ के उपसमुच्चय हैं। आ, अ का उपसमुच्चय है। यदि कोई दो समुच्चय ऐसे हों कि एक का प्रत्येक अवयव दूसरे का भी अवयव हो तो प्रथम समुच्चय को द्वितीय का उपसमुच्चय (subset) कहते हैं। इसे ⊂ और ⊃ से निरुपित किया जाता है।सिविल सेवा प्रारम्भिक परिक्षा शीलवंत सिंह टाटा मैकग्रा - हिल एजुकेशन 2011 9780071074810 54 उदाहरण के लिए यदि समुच्चय A का प्रत्येक अवयव B का भी अवयव है तो इसे A ⊂ B से निरुपित करते हैं और 'A उपसमुच्चय है B का' पढ़ते हैं एवं B को A का अधिसमुच्चय कहते हैं। गुणधर्म रिक्त समुच्चय प्रत्येक समुच्चय का उपसमुच्चय होता है। प्रत्येक समुच्चय स्वयं का उपसमुच्चय होता है। यदि समुच्चय A, समुच्चय B का उपसमुच्चय नहीं है तो इसे A ⊄ B से निरुपित करते हैं और 'A उपसमुच्चय नहीं है B का' पढ़ते हैं। दो समुच्चय अपने संघ समुच्चय के उपसमुच्चय होते हैं। सर्वनिष्ठ समुच्चय दोनों समुच्चयों और उनके संघ समुच्चय का उपसमुच्चय होता है। इन्हें भी देखें परिमित समुच्चय और अपरिमित समुच्चय वेन आरेख सन्दर्भ श्रेणी:समुच्चय सिद्धान्त