Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

त्वा लोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

त्वा लोग (Twa या Cwa) अफ़्रीका की कई जातियों व जनजातियों का नाम है जो शिकारी-फ़रमर जीवन बसर करते हैं। यह अक्सर बांटू लोगों के समीप रहते हैं, हालांकि त्वा अपनी जीवनी जंगलों से चलाते हैं जबकि बांटू लोग कृषक होते हैं। सामाजिक रूप से त्वा को बांटूओं की तुलना में निचला दर्जा दिया जाता था। इनमें परस्पर-निर्भरता रही है: त्वा वनों से जानवर माँस व अन्य वन्य उत्पाद लाकर बांटूओं द्वारा उगाये गये अन्न, सब्ज़ियाँ व अन्य कृषि उत्पादनों से अदल-बदल का व्यापार करते हैं। कई त्वा जातियाँ पिग्मी की श्रेणी में आती हैं, यानि त्वाओं का क़द औसत मानव क़द से असाधारण रूप से कम है। इतिहासकार मानते हैं कि त्वाओं के पूर्वज अपने क्षेत्रों के आदि-निवासी थे और बांटू बाद में आये।Vansina, Jan. 1990. Paths in the Rainforests: Toward a history of political tradition in equatorial Africa.Blench, Roger. 1999. "Are the African Pygmies an Ethnographic Fiction?". Pp 41–60 in Biesbrouck, Elders, & Rossel (eds.) Challenging Elusiveness: Central African Hunter-Gatherers in a Multidisciplinary Perspective. Leiden. इन्हें भी देखें पिग्मी बांटू लोग सन्दर्भ श्रेणी:अफ़्रीकी पिग्मी श्रेणी:कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य की मानव जातियाँ श्रेणी:नामीबिया की मानव जातियाँ श्रेणी:बोत्स्वाना की मानव जातियाँ श्रेणी:ज़ाम्बिया की मानव जातियाँ श्रेणी:रुआण्डा की मानव जातियाँ श्रेणी:अंगोला की मानव जातियाँ