Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हाका

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|E 003261 E Maoris in North Africa July 1941|मौरी बटालियन जून 1941 में हाका सर्कल का प्रदर्शन करती हुई thumb|230px|एक रग्बी मुक़ाबले से पहले एक टीम हाका करते हुए thumb|230px|स्त्रियों और पुरुषों का एक मिश्रित हाका thumb|230px|न्यू ज़ीलैंड के रग्बी खिलाड़ी हाका करते हुए हाका दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपों का एक पारम्परिक नाच है। न्यू ज़ीलैंड के रग्बी के खिलाड़ी अपने मुक़ाबलों से पहले इसके माओरी रूप का प्रदर्शन करते हैं, जिस से यह विश्व भर में पहचाना जाने लगा है।Exploring dance forms and styles: a guide to concert, world, social, and historical dance, Helene Scheff, Marty Sprague, Susan McGreevy-Nichols. Human Kinetics, 2010, ISBN 978-0-7360-8023-1. इसे एक समूह में आक्रामक मुद्राओं में पैर पटककर और चिल्लाकर नाचा जाता है। इसके साथ सामूहिक रूप से कुछ परम्परागत गाने गए जाते हैं, जिनमें "का माते" सब से प्रसिद्ध है। इतिहास हाका कई मौकों पर प्रदर्शित किये जाते थे। कभी मनोरंजन के लिए, कभी अथिथियों के स्वागत के लिए और कभी युद्ध के आरम्भ से पहले आक्रामक मनोस्थिति पैदा करने के लिए और शत्रु को धमकाने के लिए। हालाँकि पुरुषों द्वारा करे गए युद्ध हाका न्यू ज़ीलैंड की रग्बी टीम की वजह से प्रसिद्ध हो गए हैं, कुछ हाका स्त्रियों और बच्चों द्वारा भी किये जाते हैं। का माते के मुख्य बोल "का माते" (Ka Mate) मृत्यु के मुँह से जीवन लेने पर आधारित गाना है। १९वी सदी में इसे एक माओरी युद्ध नेता ने बनाया था। वह दुश्मनों के चंगुल से निकल भागा था और एक बालों वाले मित्र नेता ने उसकी मदद की थी। माओरी भाषाहिंदी अनुवादका माते! का माते! का ओरा! का ओरा! का माते! का माते! का ओरा! का ओरा! तेनेई ते तान्गाता पूहुरुहुरु नाना नेई इ तिकि माई व्हाकाव्हिति ते रा आ, उपाने! का उपाने! आ, उपाने, का उपाने, व्हिति ते रा!मैं मरूँगा! मैं मरूँगा! मैं जियूँगा! मैं जियूँगा! मैं मरूँगा! मैं मरूँगा! मैं जियूँगा! मैं जियूँगा! यह बालों वाला आदमी है जिसने सूरज लाया और उसे चमकाया एक क़दम ऊपर! एक और क़दम ऊपर! एक क़दम ऊपर, एक और क़दम ऊपर, सूरज चमकता है! इन्हें भी देखें न्यू ज़ीलैंड माओरी बाहरी कड़ियाँ यु-ट्यूब पर एक रग्बी के खेल से पहले न्यू ज़ीलैंड की टीम "का माते" वाला हाका करते हुए यु-ट्यूब पर टोंगा और न्यू ज़ीलैंड की रग्बी टीमें अपनी-अपनी शैली का हाका करते हुए सन्दर्भ श्रेणी:प्रशांत महासागर क्षेत्र के लोक नृत्य श्रेणी:नृत्य श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना