411 REFERENCE · Wikipedia
भारतवाणी पोर्टल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|symbol of bharathvaani|यह भरतवाणी का प्रतीक-चिह्न
भारतवाणी, भारत सरकार का एक वेब पोर्टल है। इस परियोजना का निर्माण मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा की गई है। इस परियोजना का लक्ष्य एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लगभग सभी भारतीय भाषाओं में और उनके बारे में मल्टीमीडिया प्रारूप (पाठ, श्रव्य, दृश्य, चित्रांकित रूप) में ज्ञान का ऐसा भंडार बनाना है जिसमें से मनचाही सूचना ढूँढकर निकाली जा सके। इसका क्रियान्वयन भारतीय भाषा संस्थान, मैसूरु, कर्नाटक के द्वारा किया जा रहा है। इस पोर्टल पर कॉपीराइट (संसोधित) कानून, 2012 की ‘उचित प्रयोग’ से संबंधित धाराओं के अंतर्गत शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए मुक्त ज्ञान सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है।
इस परियोजना का मार्गदर्शन एक राष्ट्रीय सलाहकार समिति और एक तकनीकी सलाहकार समिति करेगी और इनके अतिरिक्त प्रत्येक भाषा के लिए अलग-अलग संपादकीय समितियाँ भी होंगी।
भारतवाणी परियोजना के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों में सामग्री का प्रकाशन किया जाएगा-
पाठ्य पुस्तक कोश: भाषानुसार विभिन्न विषयों के पाठ्य पुस्तकों का संचय
ज्ञान कोश : विभिन्न भाषाओं से संबंधित विश्वकोशों का संचय (अंकीकरण की प्रक्रिया जारी)
शब्द कोश : विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित एकभाषी, द्विभाषी एवं बहुभाषी कोशों का संचय
भाषा कोश : भाषा अधिगम या उससे संबंधित पुस्तकों का संचय
सूचना प्रौद्योगिकी कोश : टीडीआइएल द्वारा विकसित विभिन्न भाषाओं से संबंधित सॉफ्टवेयर के लिंक
बहुमाध्यम कोश : विभिन्न भाषाओं से संबंधित श्रव्य एवं दृश्य सामग्री का संचय
बाहरी कड़ियाँ
भारतवाणी पोर्टल
केंद्र सरकार ने भारतवाणी' वेब पोर्टल और मोबाइल एप का लोकार्पण किया (जागरण जोश)
भारतवाणी पोर्टल के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य (जागरण जोश)
प्रोफेसर ने बनाई देश की सबसे बड़ी डिक्शनरी, भारतवाणी एप में मिलेंगे 1535 भारतीय भाषाओं के शब्द
BharatVani, India’s First & Biggest Multilingual Dictionary Is Now Online; Will Support 100 Languages
Bharatavani portal offers digital dictionaries of vanishing Indian languages (विकल्प संगम ; दिसम्बर २०१७)
श्रेणी:पोर्टल