411 REFERENCE · Wikipedia
द ग्रे मैन (2022 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द ग्रे मैन The Gray Man poster.png no एंथनी रूसोजो रूसो जो रूसो
क्रिस्टोफर मार्कसस्टीफन मैक्फीली The Gray Man Mark Greaney स्टीफ़न एफ. विंडन हेनरी जैकमैन नेटफ्लिक्स 2022 07 15 129 मिनट संयुक्त राज्य अंग्रेज़ी $20 करोड़ $45.4 करोड़
द ग्रे मैन (The Gray Man) 2022 की अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित किया गया है।The Gray Man: 'द ग्रे मैन' के सीक्वल में होगी धनुष की वापसी, पुराने एक्शन अवतार में दिखेंगे सुपरस्टार https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/hollywood/the-gray-man-south-superstar-dhanush-confirms-his-role-in-sequel-movie-as-the-lone-wolf 25 जून 2023 अमर उजाला hi इसकी पटकथा क्रिस्टोफर मार्कस तथा स्टीफन मैक्फीली द्वारा लिखित है।द ग्रे मैन रिव्यू: रयान गॉसलिंग और विलेन क्रिस इवांस की जंग, धुआंधार एक्शन के बीच ये रह गई कमी https://navbharattimes.indiatimes.com/entertainment/movie-review/the-gray-man-review-in-hindi/moviereview/93114930.cms 25 जून 2023 नवभारत टाइम्स hi यह मार्क ग्रेनी के इसी नाम के 2009 के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में रयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, आना दे अर्मास, जेसिका हेनविक, रेगे-जीन पेज, वैगनर मौरा, जूलिया बटर, धनुष, अल्फ्रे वुडार्ड और बिली बॉब थॉर्नटन शामिल हैं।
इसका कथानक सीआईए एजेंट "सिएरा सिक्स" (गोस्लिंग) पर केंद्रित है। वह अपने वरिष्ठ अधिकारी के भ्रष्ट रहस्यों के कारण लॉयड हैनसेन (इवांस) से भाग रहा है। इस फ़िल्म का मार्च और जुलाई 2021 के दौरान लॉस एंजिल्स, पेरिस और प्राग में फिल्मांकन हुआ। $20 करोड़ के बजट के साथ, यह नेटफ्लिक्स द्वारा बनाई गई सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फ़िल्म को 15 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में जारी किया गया।The Gray Man: हैरतअंगेज एक्शन से भरपूर है द ग्रे मैन, धनुष के फैन्स के लिए है सरप्राइज- जानें कैसी है फिल्म https://ndtv.in/hollywood/the-gray-man-movie-review-ryan-gosling-chris-evans-ana-de-armas-dhanush-in-netflix-film-3182954 25 जून 2023 एनडीटीवी इंडिया 25 जून 2023 https://web.archive.org/web/20230625155154/https://ndtv.in/hollywood/the-gray-man-movie-review-ryan-gosling-chris-evans-ana-de-armas-dhanush-in-netflix-film-3182954 dead जिसके बाद 22 जुलाई, 2022 को नेटफ्लिक्स पर इसकी डिजिटल रिलीज हुई।
कहानी सारांश
2003 में, सीआईए के वरिष्ठ अधिकारी डोनाल्ड फिट्ज़रॉय फ्लोरिडा में कोर्टलैंड जेंट्री (रयान गोसलिंग) नामक एक कैदी से मिलने गए। आठ साल पहले, कोर्टलैंड अपने भाई की रक्षा के लिए अपने पिता की हत्या कर देता है। जिससे वह एक नाबालिग कैदी बन जाता है। सीआईए के सिएरा कार्यक्रम में काम करने के बदले फिट्ज़रॉय उसे उसकी स्वतंत्रता देने की पेशकश करता है।
2021 में, कोर्टलैंड को अब सिएरा सिक्स के नाम से जाना जाता है। वह बैंकॉक में साथी सीआईए एजेंट डानी मिरांडा (आना दे अर्मास) के साथ काम कर रहा है। उन्हें 'डाइनिंग कार' नामक व्यक्ति को मारना है। वह उसे गंभीर रूप से घायल करने में सफल हो जाता है। लेकिन मरने से पहले, वह खुलासा करता है कि वह सिएरा कार्यक्रम में सिएरा फोर के रूप में काम करता था। वह उसे एक एन्क्रिप्टेड ड्राइव सौंपता है जिसमें सीआईए अधिकारी डैनी कारमाइकल के भ्रष्टाचार का विवरण दिया गया है।Detail Review: 'The Gray Man' यानी एक्शन, एक्शन और एक्शन... उसके बाद थोड़ा और एक्शन https://hindi.news18.com/news/entertainment/film-review-read-the-full-film-detail-review-of-the-gray-man-in-hindi-entdtr-entpks-4445453.html 25 जून 2023 न्यूज़ 18 5 अगस्त 2022 hi 25 जून 2023 https://web.archive.org/web/20230625155154/https://hindi.news18.com/news/entertainment/film-review-read-the-full-film-detail-review-of-the-gray-man-in-hindi-entdtr-entpks-4445453.html dead
मुख्य कलाकार
रयान गोसलिंग — कोर्टलैंड जेंट्री ("सिएरा सिक्स")
क्रिस इवांस — लॉयड हेन्सन
आना दे अर्मास — डानी मिरांडा
जेसिका हेनविक — सुज़ैन ब्रूअर
रेगे-जीन पेज — कारमाइकल
धनुष — अविक सैन (लोन वुल्फ)
अल्फ्रे वुडार्ड मार्गरेट — काहिल
बिली बॉब थॉर्नटन — फिट्ज़रॉय
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:2022 की फ़िल्में
श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में
श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में