Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रूस में हिन्दी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|600px|मॉस्को के भारतीय राजदूतावास के जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र में हिन्दी शिक्षण की कक्षा का एक दृश्य कम्यूनिस्ट क्रांति से पूर्व रूस में भारत के प्रति रुचि संस्कृत भाषा और साहित्य के अध्ययन तक सीमित थी। परन्तु यह स्थिति 1955 में बदल गई। इस वर्ष रूस के नेता निकिता ख़्रुश्चेव भारत आए। उन्होंने घोषणा की कि "हम यह देखेंगे कि हमारे देश की शिक्षा प्रणाली ऐसी विकसित हो जिसमेँ सर्वश्रेष्ठ और सर्वगुण-सम्पन्न नई पीढ़ी के युवक हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं को भी सीखें।"https://books.google.co.in/books?id=Et56kNU3h-YC&pg=PA113&lpg=PA113&dq=%22hindi%22+%22russia%22+%22study%22&source=bl&ots=mhXrVW7qjA&sig=HeriQg3z7sntNDL8QDW48agokvc&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwjk6onnp6TJAhXCJ6YKHbt2BeAQ6AEITDAI#v=snippet&q=hindi&f=false Russia's Policy Towards India: From Stalin to Yeltsin By J. A. Naik 22 नवंबर 2015 https://web.archive.org/web/20151123035450/https://books.google.co.in/books?id=Et56kNU3h-YC&pg=PA113&lpg=PA113&dq=%22hindi%22+%22russia%22+%22study%22&source=bl&ots=mhXrVW7qjA&sig=HeriQg3z7sntNDL8QDW48agokvc&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwjk6onnp6TJAhXCJ6YKHbt2BeAQ6AEITDAI#v=snippet&q=hindi&f=false 23 नवंबर 2015 live नई शिक्षा नीति नई शिक्षा नीति की घोषणा के अनुरूप 1957 से मॉस्को, लेनिनग्राद और ताशकंद के कई द्वीतीय पाठशालाओं में हिन्दी पढ़ा़ई जाने लगी। मॉस्को राजकीय विश्वविद्यालय और कुछ अन्य विश्वविद्यालयों में एक अलग पूर्वी भाषाओं के विभाग को बनाया गया जहाँ पर हिन्दी और उर्दू की शिक्षा पर ज़ोर दिया जाने लगा। लेनिनग्राद में भारतीय जीवित भाषाओं की संस्था (अंग्रेज़ी: Institute of Indian Living Languages) की नीव रखी गई जहाँ हिन्दी, मराठी, तमिल और बंगाली भाषाओं की शिक्षा की व्यवस्था की गई थी। मॉस्को और ताशकंद रेडियो की सेवाओं के माध्यम से लगभग सभी भारतीय भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित होने लगे। द्विपक्षीय छात्रवृत्ति 1960 के दशक से रूस और भारत दोनों ओर से द्विपक्षीय छात्रवृत्ति दी जाने लगी थी। इसके अंतरगत भारतीय छात्र रूसी भाषा, साहित्य, विज्ञान आदि पढ़ने रूस जाने लगे जबकि रूसी छात्र भारतीय भाषाएँ सीखने भारत आने लगे। कुछ छात्र नृत्य और शास्त्रीय संगीत सीखने भी भारत आने लगे। वर्तमान स्थिति रूस में कई रूसी संस्थाओं द्वारा जिनमें विश्वविद्यालय और स्कूल शामिल हैं, हिन्दी पढ़ाई जाती है। इसके अतिरिक्त कई रूसी तमिल, मराठी, गुजराती, बंगाली, उर्दू, संस्कृत और पाली भाषा अच्छे से जानते हैं।http://www.going-global-edu.in/all-pdfs/india_russia_relations.pdf संग्रहीत प्रति 22 नवंबर 2015 https://web.archive.org/web/20151123031523/http://www.going-global-edu.in/all-pdfs/india_russia_relations.pdf 23 नवंबर 2015 dead रूसी संस्थान जहाँ हिन्दी का अध्ययन होता है मास्को राजकीय विश्वविद्यालय रूसी राजकीय मानविकी विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय संबंध विश्वविद्यालय सांक्त पितेरबूर्ग विश्वविद्यालय विद्यालय क्र० 19, मॉस्को फ़ार ईस्ट विश्वविद्यालय, वलादीवोस्तक"संस्थान जहाँ हिन्दी का अध्ययन होता है", रूस में स्थित भारतीय दूतावास, जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र, भारतीय राजदूतावास, जनवरी 6, 2015 जवाहरलाल नेहरू साँस्कृतिक केंद्र भारतीय राजदूतावास के जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र में हिन्दी शिक्षण की कक्षाएँ नियमित रूप से चलती हैं, जिसमें हर आयु समूह के हिन्दी सीखने के अभिलाषी लोग आते हैं। केन्द्र की ओर से प्रति वर्ष सितम्बर में हिन्दी दिवस और जनवरी माह में विश्व हिन्दी दिवस का आयोजन होता है। इसमें केन्द्र सहित मॉस्को के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, प्राध्यापक एवं भारतविद हिस्सा लेते हैं। 13-15 अक्तूबर 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन अत्यंत सफल रहा जिसमें रूस के विभिन्न नगरों के अलावा यूरेशिया क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एक स्मारिका "सहयात्रा" और एक पुस्तक "हिन्दी और दुनिया" भी का विमोचन किया गया। गैलरी इन्हें भी देखें ज़ालमान दाइम्शित्स मदन लाल मधु एलेगज़ैन्डर कदाकिन सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ रूस में हिन्दी- ल्युदमीला ख़ख़लोवा (रूस) श्रेणी:विश्व में हिन्दी