411 REFERENCE · Wikipedia
शेखर दत्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शेखर दत्त Shekhar_Dutt.jpg भारतीय प्रशासनिक अधिकारी छत्तीसगढ़ के राज्यपाल 23 जनवरी 2010 - 18 जून 2014 ई. एस. एल. नरसिंहन पदासीन भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा उप-सलाहकार १ अगस्त २००७ - २००९ भारत के रक्षा सचिव १ अगस्त २००५ - ३१ जुलाई २००७
शेखर दत्त भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल रहे। इसके पहले वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए।http://dprcg.gov.in/content/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%9A%E0%A4%AF राज्यपाल परिचय छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग २८ अगस्त २०१२ https://web.archive.org/web/20120816211205/http://dprcg.gov.in/content/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%9A%E0%A4%AF 16 अगस्त 2012 dead
__TOC__
जीवन-वृत्त
दत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा की १९६९ बैच के मध्य प्रदेश कैडर के अफसर है। वह भारतीय थलसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी रहे एवं १९७१ के भारत-पाक युद्ध में शौर्य के लिए उन्हें सेना पदक से भी नवाजा गया। दत्त मध्य प्रदेश सरकार के आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण, स्कूल शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभागों में प्रमुख सचिव रहने के साथ ही विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उन्हें भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था।
भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के रूप में दत्त ने २००३ नवम्बर में हैदराबाद, भारत में आयोजित हुए प्रथम एफ्रो-एशियाई खेलों की मेजबानी में भूमिका निभाई। बाद में वह रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव बने एवं अंततः सन् २००५ में भारत के रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया। जुलाई २००७ में शेखर दत्त सेवानिवृत्त हुए। इसके तुरंत पहले उन्हें दो वर्ष के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा उप-सलाहकार का कार्यकाल मिला।
सन्दर्भ
ई. एस. एल. नरसिंहन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल २३ जनवरी २०१०– वर्तमान पदासीन
बाहरी कड़ियाँ
Shekhar Dutt शेखर दत्त
महामहिम श्री शेखर दत्त, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल
श्रेणी:छत्तीसगढ़ के राज्यपाल
श्रेणी:जीवित लोग