Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उन्मुक्त प्रकाशन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उन्मुक्त प्रकाशन (ओपन पब्लिशिंग) टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो समाचार आदि सामग्री निर्माण की ऑनलाइन प्रक्रिया है जो पाठकों के लिये पूर्णतः पारदर्शी होती है। 'ओपेन पब्लिशिंग' शब्दसमूह का प्रयोग सबसे पहले सन २००१ में मैथ्यू अर्निसन ने किया था। 2000 के दशक के आरम्भ में यह शब्द व्यापक रूप से ऑनलाइन इंडीमीडिया नेटवर्क से जुड़ा था। उन्मुक्त प्रकाशन की प्रक्रिया के अन्तर्गत कोई पाठक एक लेख लिख सकता है या कोई अन्य सामग्री निर्माण करके इसे जनता के लिए उपलब्ध कराए गए लेखों की सूची में तुरन्त प्रकाशित कर सकता है। इन लेखों को जितना कम सम्भव हो उतना कम काट-छांट की जाती है ताकि पाठकों को वह जानकारी मिल सके जो वे चाहते हैं। पाठक देख सकते हैं कि दूसरों द्वारा किस प्रकार संपादकीय निर्णय किए जाते हैं। वे देख सकते हैं कि संपादकीय निर्णयों में भागीदारी कैसे करें। इसमें हर कोई भाग ले सकता है। इसका उपयोग तेजी से किया जा रहा है, विशेषकर इंटरनेट पर। प्रायः उपयोग किया जाने वाला सॉफ्टवेयर निःशुल्क/मुक्तस्रोत होता है। इंटरनेट पर खुले प्रकाशन का सबसे पुराना रूप यूजनेट (usenet) है। यह खुले प्रकाशन का सबसे सामान्य रूप भी है। कुछ यूज़नेट समाचार समूह एक या अधिक लोगों द्वारा संचालित होते हैं, अन्य पूरी तरह से खुले होते हैं। इसके अलावा, www पर थीम वाली वेबसाइटें हैं जो उन्मुक्त प्रकाशन का उपयोग करती हैं, जैसे कि Slashdot, Indymedia, Kif Kif और Kuro5hin.org। इन वेबसाइटों का लक्ष्य प्रायः विशिष्ट पाठक/दर्शक या विशिष्ट विषय होते हैं, जैसे तकनीकी विषय, बहुसांस्कृतिक समाज या सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता। इसी से मिलता-जुलता 'उन्मुक्त अभिगम' (ओपेन ऐक्सेस) है जिसमें प्रकाशनों को पढ़ने आदि के लिये पैसा नहीं देना पड़ता। सन्दर्भ इन्हें भी देखें उन्मुक्त अभिगम (ओपेन ऐक्सेस) मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर श्रेणी:प्रकाशन